
Minal chaubey won
रायपुर।रायपुर नगर निगम में बीजेपी की मीनल चौबे डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीती। वहीं बीजेपी 70 वार्डो में हुए चुनाव में 60 पर जीती। कांग्रेस के सिर्फ सात पार्षद चुनाव जीते। वहीं पूर्व मेयर एजाज ढेबर चुनाव हार गये लेकिन उनकी पत्नी चुनाव जीत गयी। मीनल चौबे के जीतने से रायपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गयी। बीजेपी का घोंषणा पत्र जनता केा पसंद आया। अब मीनल चैबे की जवाबदारी है कि वो मेयर रहते अपने बीजेपी के घोंषणा पत्र का पूरा करना।
3 वार्ड पर निर्दलीय पार्षद जीते
रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीत गई हैं। उनको 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले हैं। वहीं, पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। वहीं, कांग्रेस से एजाज ढेबर की पत्नी अपने वार्ड में जीत गई हैं। निगम के 70 वार्ड में से बीजेपी 60 पर, कांग्रेस महज 7 पर और 3 वार्ड पर निर्दलीय पार्षद जीते हैं।
रायपुर मेयर चुनाव का फाइनल रिजल्ट
- कुल वोट- 5 लाख 9 हजार 146
- मीनल चौबे (भाजपा) को मिले- 3 लाख 15 हजार 835
- दीप्ति दुबे (कांग्रेस) को मिले- 1 लाख 62 हजार 545
- जीत का अंतर: 1 लाख 53 हजार 290 (भाजपा)