
Massmantra chanting for world peace
कटंगी। विश्व शांति एवं सद्भावना को लेकर नवकार मंत्र का जाप हुआ। परम पूज्य प्रन्यास प्रवर विनय कुशल मुनि जी मा.सा.के पावन उपस्थिति में मंत्रों का जाप शहर के गणेश भवन में करीब डेढ़ घंटे तक किया गया। विश्व के 108 देशों में नवकार मंत्र जाप का आयोजन था। क्योकि पूरे विश्व में 9 अप्रैल का दिन नवकार दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस आयोजन को लेकर शहर के गुरु गणेश भवन में सकल जैन संघ ने भी व्यापक प्रबंध किए थे। आमजन में भी आयोजन मे हिस्सा लिया। और नवकार मंत्र की महत्ता को समझाा। शहर के विभिन्न समुदायों के लोगों ने आयोजित सामूहिक नवकार मंत्र जाप में हिस्सा लेकर विश्व शांति एवं सद्भावना के लिए विश्व को अपना संदेश दिया।