
Maoists fled leaving behind naxalite literature in the encounter
बालाघाट।(ब्यूरो)। थाना लांजी के तहत धरमारा जंगल में में हाॅक फोर्स की टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। सर्चिग के दौरान एक दर्जन के करीब नक्सली हाॅकफोर्स टीम को देखकर उन पर फायरिंग कर दिया। जवानों ने भी जवाबी गोलियां दागी। दोनों तरफ से 15-18 राउंड गोलियां चली। नक्सलियों कोे लगा कि नही लड़ सकेंगे तो वो जंगल की तरफ भाग खड़े हुए। हाॅकफोर्स टीम ने उनका पीछा किया। लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। लेकिन नक्सली अपना नक्सली साािहत्य के अलावा अन्य सामान छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गये।
कई राउंड गोलियां चली
पुलिस को सूचना मिली थी कि लांजी थाना क्षेत्र के सुलसुली चैकी के तहत बोदादलखा घिरी मार्ग के माताघाट मंदिर के पीछे के जगल में नक्सली हैं। जो अपनी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में है। हाॅकफोर्स टीम नक्सलियों के खिलाफ पहले से सर्चिग अभियान चला रखा है। हाॅकफोर्स टीम आज लांजी थाना के तहत धरमारा जंगल से निकल रही थी। तभी करीब 10-12 नक्सलियों का जत्था जवानों पर फायरिंग कर दिया। जवान बिना समय गवाएं जवाबी फायर किये। 15-18 राउंड गोलियां चली। इसी बीच नक्सलियों को लगा कि जवानेां की संख्या अधिक है।वो उनसे नहीं लड़ सकते। वो मौका पाकर जंगल की ओर भाग गए।
नक्सली दहशत से कटाई ठप
जवानों को अंदेशा हो गया कि क्रास फायरिंग नहीं हो रही है यानी नक्सली उखड़ गए हैं। वो नौ दो ग्यारह की फिराक में है।नक्सलियों का जवानों ने पीछा किया। दूर तक नक्सलियों को पीछा किया गया। लेकिन इस सर्चिग अभियान में कोई भी नक्सली हाथ नहीं लगा और क्रास फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। मगर जाते जाते नक्सली अपना नक्सली साहित्य और खाने पीने की चीजें छोड़ गए। गौरतलब है कि नक्सलियों की धमकी के चलते ठेकेदार ने सड़क निर्माण का काम बन्द कर दिया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में कूप का कटाई का कार्य कर रहें मजदूरों में दहशत व्याप्त है।कटाई का कार्य बंद कर दिया है