
Live in partners strangulation,told a drunk friend ,then police came
राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सचिन राजपूत ने अपने लिव इन पार्टनर रितिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को चादर से ढक कर रख दिया। दो रात शव के पास सोता रहा। दोनों करीब साढ़े तीन साल से लिव रिलेशनशिप में रह रहे थे।
प्रेमी को प्रेमिका पर शक था
युवक को गर्लफ्रेंड पर शक था कि वह अपने बास से ज्यादा बात करती है। चरित्र शंका के चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और शुक्रवार को फिर लड़ाई हुई। और इसी बीच आरोपी ने अपने लिव इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी। हालांकि उस वक्त आरोपी को लगा कि वह प्रेमिका बेहोश है, और वह घर से बाहर चला गया।एक दिन बाद भी जब वह नहीं उठी तो उसने अपने दोस्त से मुलाकात की और नशे में अपने दोस्त को सब बता दिया। फिर होश आने पर भी। दोस्त ने पुलिस को बता दिया।
दोस्त ने पुलिस को बताया
शराब के नशे में आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका की हत्या की बात दोस्त को बताई, लेकिन उसे यकीन नहीं हुआ। होश में आने के बाद दोबारा जब इस घटना का उसने जिक्र किया तो उसके दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी।इस बीच वह अपने किराये के घर भी जाता है। उसने शव को चादर कंबल में लपेटकर बेड पर रखा। सोमवार रात पुलिस ने घर पहुँचकर शव को बरामद किया। मौके पर आरोपी भी मौजूद था।उसने हत्या की बात कुबूल ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
पहले से शादीशुदा है आरोपी
आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। यह बात उसकी प्रेमिका जानती थी। उनसे लव मैरिज की थी। लेकिन पत्नी के साथ ज्यादा लंबा संबंध नहीं चला। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इस बीच मे एक बार सुलह भी हुई लेकिन दोनों साथ नहीं रह पाए। 2023 तक आरोपी भोपाल में ई रिक्शा की एजेंसी चलाता था। वह मूलतः सिंरोज का रहने वाला है, लेकिन घाटे के चलते एजेंसी बंद हो गई।आरोपी के ही आफिस में उसकी प्रेमिका भी काम करती थी। एजेंसी बंद होने के बाद गर्लफ्रेंड प्राइवेट जाॅब करने लगी थी, वह भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में रहती थी।उसके घर वालों को भी पता था कि वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। सचीन पीछा छुड़ाना चाहता था रितिका से,मगर वो उसे छोड़ना नहीं चाहती थी।
आरोपी ने जुर्म कुबूल किया
थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि आरोपी के दोस्त की सूचना पर हमने शव को बरामद किया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। मकान मालिक के अनुसार दस महीने पहले ही दोनों आए थे। दोनों एक दूसरे को पति और पत्नी ही बताते थे।