
Listen deputy CM,open the lock of dadkesa ana pitcona health center
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। दक्षिण बैहर क्षेत्र के दडेकसा और पितकोना में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर है। लेकिन स्वास्थ्य केन्द्र में ताला लगा हुआ है।पितकोना में पूर्व में जो स्टाफ था, उनका तबादला हो गया है। ऐसी स्थिति में सवाल यह है कि बीमार मरीज कहां जाएं। सीएचएमओ को इसकी जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला कहते हैं,प्रदेश में बेहतर इलाज देने की जिम्मेवारी सरकार की है। और सरकार इस जिम्मेदारी को निभा रही है।
स्वास्थ्य केन्द्र में ताला क्यों
ग्रामीणों का कहना हैं कि सरकार कहती हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं का लाभ मरीजों को 24 घंटे दिया जायेगा। ऐसे में सवाल यह है कि स्वास्थ्य केन्द्र में ताला क्यों लगा रहता है? इमरजेंसी, स्वास्थ्य खराब,प्रस्तुती महिलाओं सहित अन्य परेशानियां होने पर मरिजों को बिरसा, बैहर या फिर बालाघाट ले जाना पड़ता हैं।जिसकी दूरी करीब 100 किमी हैं। ऐसे में जान का खतरा बना रहता हैं।
इनका कहना हैं
दड़ेकसा का स्वास्थ केन्द्र में हमेशा ताला बंद रहता हैं। कोई कर्मचारी नहीं हैं। कभी कभार कोई कर्मचारी आते हैं वहीं स्वास्थ्य केन्द्र खोलते हैं।
फूल सिंह मरावी, सरपंच
ग्राम पंचायत दड़ेकसा
पितकोना के स्वास्थ केन्द्र में जो कर्मचारी तैनात था उसका ट्रांसफर हो गया है। इस वजह से स्वास्थ्य केन्द्र कभी कभार ही खुलता है। इस समय बारिश का मौसम है। गांवों में खांसी,बुखार,मलेरिया जैसी बीमारियां फैली हुई है।
चंदन सिंह उइके, पूर्व सरपंच
ग्राम पंचायत दड़ेकसा
दड़ेकसा और पितकोना स्वास्थ्य केन्द्र बंद होने की जानकारी आप ने दी है। मैं इस विषय में बीएमओं में चर्चा करने और निरीक्षण के बाद ही कुछ बता सकूंगा।
डाॅ परेश उपलप सीएचएमओं बालाघाट