
Know the mantra to get desired love from harsha in maha kumbh
प्रयागराज (ब्यूरो)। महाकुंभ में एक से बढ़कर एक साधु संत आए हुए हैं। खूबसूरती में एक दूसरे को मात देने वाली सन्यासिनी और आघोरी महिलाएं आई हुई है। साध्वी हर्षा रिछारिया की सुन्दरता महाकुभ में युवकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। हर्षा रिछारिया 30 साल की हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मी। बाद में वह अपने माता पिता के साथ मध्य प्रदेश के भोपाल में शिफ्ट हो गईं। दिल्ली-मुंबई में एक्टिंग का काम करने के बाद वह अध्यात्म की ओर मुड़ गईं। और उत्तराखंड चली आईं।उन्होंने बताया कि वह आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं।
बढ़ते जा रहे हैं फालोअर्स
हर्षा रिछारिया की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका बयान इस बीच खूब वायरल हो रहा है। उनका एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह लोगों को अपना मनचाहे प्यार को वश में कैसे करें।उसका मंत्र बताती नजर आ रही हैं।हर्षा रिछारिया सोशल साइड इंस्टाग्राम पर /host_harsha नाम से आईडी है।पहले उनकी इस आईडी पर करीब 6 लाख फालोअर्स थे। लेकिन महाकुंभ के बीच वायरल होने पर उनकी सख्या बढ़कर अब एक मिलियन हो चुकी है। उनके फैंस अब उनसे कई तरह के सवाल भी पूछ रहे है। ऐसे ही कुछ फैंस ने उनसे अपना मनचाहा प्यार कैसे पाएं।इसपर सवाल किए।जिसका उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में जबाव दिया है।
मनचाहा प्यार पाने का मंत्र
हर्षा रिछारिया वीडियो की शुरुआत हर हर महादेव और जय श्री राम के साथ करती हैं। कहती हैं कि काफी लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं कि दीदी हमें हमारा मनचाहा प्यार वश में करना है। कोई मंत्र बताएं। ताकि वो हमसे शादी कर ले। हर्षा बेहद मजाकिया अंदाज में आगे कहती हैं आज मैं आपको ऐसा एक मंत्र बताने वाली हूं। जिसे आप अपने जीवन में अपना मनचाहा प्यार,गर्लफ्रेंड, ब्याय फ्रेंड को अपने वश में में कर सकते हैं।
ये बताया मंत्र
हर्षा रिछारिया वीडियो में मंत्र बताते हुए कहती हैं और वो मंत्र है ऊं गिली गिली छू, ऊं फट् स्वाहा वह फालोअर्स को सलाह देते हुए कहती हैं इस मंत्र का आपको डेली 1008 बार जाप करना है। अगले 11 दिन तक करना है।अगर बारहवें दिन तक आपको कोई रिजल्ट नहीं मिलता तो वापस से कमेंट करना। नया मंत्र बताऊंगी।