
Jumala party bjp never fulfills plaintiff
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो) प्रदेश के कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि फर्जी घोंषणा,जुमला और जनता से झूठे वायदे करने वाली पार्टी इस देश में कोई है तो वो बीजेपी है। इसे अब जनता जुमला पार्टी कहने लगी है। जब भी चुनाव आता है बीजेपी तुरंत कोई योजना जनता के समक्ष घोषित कर देगी। पूरा प्रदेश जानता है कि इस समय लाड़ली बहना योजना की क्या स्थिति है। इसे बीजेपी बंद करने वाली है। सोचने वाली बात है कब से मुख्यमंत्री कह रहे हैं तीन हजार देंगे।वो दिन कब आयेगा नहीं बताएंगे।
वायदा पूरा नहीं करेगी
भाजपा महिलाओं के वोट से सरकार तो बना सकती है,मगर किये गए वादों को कभी पूरा नहीं करेगी।मोदी जी ने कहा था किसानांे की आय दुगुनी होंगी।मंहगाई कम होंगी अभी ग्यारह वर्षो में क्या हुआ जनता को पता चल गया है। लघु उद्योग बंद हो रहें है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। रोजगार नहीं दे पा रही है। बीजेपी केवल वायदा करने वाली पार्टी है।
विमान हादसे की जांच हो
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी द्वारा सृजन संगठन अभियान के तहत पार्टी को मजबूत कर रही है।साथ ही लोगों को जोड़ रही है। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के कारण कांग्रेस पार्टी के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं। विमान हादसे में मारे गए सभी परिवारों के सदस्यों के साथ हमारी संवेदना है। और केंद्र सरकार से मांग करते हैं की इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना ना हो।
कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन
प्रदेश के कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शुक्रवार को वारासिवनी नगर के कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने इसके लिए विधायक विवेक विक्की पटेल को बधाई दी। इसके बाद कटंगी मार्ग स्थित रेस्ट हाउस में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस मौके पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिये।
पद के लिए खुद को बेचते हैं- पटेल
विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा की कांग्रेस पार्टी हमेशा से मजबूत रही है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करता है। भाजपा पार्टी पैसों के दम पर कांग्रेस के विधायकों को डरा धमकाकर खरीद लेती है। अगली बार प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो गरीब वर्ग के हर व्यक्ति का ध्यान रखती है। भाजपा पार्टी पैसांे वालों की पार्टी है। आज कल के युवा भाजपा में जाना पसंद नहीं करता। उन्हें भी पता है। देश को ऊंचाईयो तक सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही पहुंचा सकती है। हमारे विधानसभा क्षेत्र का हर एक कार्यकर्ता मजबूत है। पूरी ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी का काम करते हैं। और आगे भी करते रहेंगे। किसी से कभी डरते नहीं हैं।मगर कुछ लोग पैसों के लालच में अपने आप को बेचकर भाजपा में शामिल हो जाते हंै।ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद बोधसिंह भगत,विश्ववेसर भगत,पूर्व नपाध्यक्ष अनीश बेग,धवल माडल,सरपंच महेंद्र राणा,स्वप्निल डोंगरे,शाहिद खानएजिला महामंत्री सुदेश गुड्डु सोनी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल पिपरेवार,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष विवेक जुझार,गगन बिसेन,नरेंद्र राहंगडाले,छोटू ठाकरे,राजकुमार चैधरी,हरि क्षीरसागर,विजय बिसेन,सोमू शुक्ला,सुभाष क्षिरसागर,चिंटू जैन,संदीप बाघमारे,आनंद बिसेन,जगदीश बंसोड,अशोक मरार आदि उपस्थित रहे।