
गढ़वाचाई बासा। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि झारखंड को यहां के मंत्री और विधायकों ने लूट लिया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्यों कि झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। काम करने वाली सरकार बनने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड विधानसभा के पहले फेज में होने वाली 43 सीटों पर चुनाव के लिए गढ़वा और चाईबासा में दो रैलियां करने पहुंचे हैं। पहली रैली गढ़वा के चेतना गांव में श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में हो रही है। यह आजादी के बाद गढ़वा में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की चुनावी सभा है।
छठ पुजा की बधाई
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में लोगों के अभिवादन से किया। इसके बाद उन्होंने लोगों की छठ पुजा की बधाई दी। मोदी ने हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना कहा उनके मंत्री विधायक हर कोई भ्रष्टाचार में शामिल है।
सम्मान और सुरक्षा
झारखंड बीजेपी का संकल्प पत्र रोटी बेटी और माटी के सम्मान और सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। माताओं,बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए इसमें अनेक संकल्प लिए गए हैं। दीदी योजना इसमें हर महीने माताओं बहनों को 2100 रुपए मिलेंगे।
सत्ता की चाबी
मोदी ने परिवारवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा जेएमएमए राजद और कांग्रेस तीनों ही पार्टियां घोर परिवारवादी हैं। ये चाहती हैं कि सत्ता की चाबी हमारे परिवार के हाथ में ही रहे। मेरे लिए देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। उनके लिए उनका परिवार ही सबकुछ है।
माताओ बहनों की आंखों में धूल झोंकने के लिए झूठी घोषणाएं की हैं
बड़े बड़े अच्छे काम
एक लाख 15 हजार घर तो गढ़वा में गरीब परिवारों को मिले हैं। आप कह रहे हैं कि यहां पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं आया। मोदी पहला प्रधानमंत्री है जो यहां आया। जो बड़े बड़े अच्छे काम होते हैं वो भी मेरे ही नसीब में लिखे हैं। मेरी गरीब परिवार की माताओं बहनों को पहले हमने उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। अब झारखंड में बनने जा रही भाजपा सरकार 500 रुपए में सिलेंडर देगी। अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर झारखंड की बहनों को दो मुफ्त सिलेंडर भी मिलने वाले हैं। झारखंड के हर गरीब के पास पक्का घर होगा। ये मेरी गारंटी हैं।