
बालाघाट। बालाघाट विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा 7 दिसंबर को अपने निवास सह कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया। दोपहर में आयोजित इस जनता दरबार में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र के अलावा दूसरे विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं के संबंध में मिलने पहुंचे और अपनी मांगों से अवगत कराया। विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा बारी-बारी से सभी की समस्याओं को सुनने का कार्य किया गया। साथ ही आवश्यक होने पर संबंधित विभाग के अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर उनके निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनता मुझसे मिल सकती है
इस संबंध में विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिये उनके कार्यालय हमेशा उपलब्ध हैं। क्षेत्रीय दौरा के दौरान भी लोग मुझसे संपर्क कर अपनी समस्या के निराकरण की अपेक्षा करते हैं और कई बार किसी से कोई कारणवश भेंट नहीं होती हैं वे निवास पर पहुंच जाते हैं। जिनके लिये भी वह सदैव उपलब्ध होने का प्रयास करती हैं। आज अपने आवास सह कार्यालय में ही आमजनों से भेंट कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया और मौके पर ही निराकरण का प्रयास किया गया हैं। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी हैं उसके तहत वह निर्वहन कर रही हैं। हमारा प्रयास हैं कि अपने क्षेत्र की जनता को निराश ना होने दिया जाये और उनके कार्यो या उनके समस्याओं के संबंध में क्या हो सकता हैं?के तहत निराकरण का प्रयास किया जा रहा हैं। स्थानीय स्तर की समस्या हैं तो स्थानीय व अन्य स्तर की हैं तो उस स्तर पर कार्यवाही की जा रही हैं। आज उनके निवास पर समस्याओं को लेकर कई पीड़ित पहुंचें थे। जिनके संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उसके निराकरण के लिये कहा गया हैं।
महिला समूह ने धान खरीदी को लेकर सौंपा ज्ञापन–
विधायक अनुभा मुंजारे से को ज्ञापन सौंपने के लिये वारासिवनी विधानसभा के ग्राम दीनी की महिला स्व-सहायता समूह की महिलायें भी पहुंची हुई थी। ओम शांति स्व सहायता समूह दीनी अध्यक्ष प्रभा बनोटे के नेतृत्व में पहुंची इन समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्होने पिछले साल समूह के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य किया था। लेकिन इस बार उनसे धान की खरीदी नहीं करवायी जा रही हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि वह धान की खरीदी करने के लिये सक्षम हैं और उनके समूह पर किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं हैं। वह धान की खरीदी करने के लिये तैयार हैं। अत: उनके समूह को धान की खरीदी करने के लिये प्रशासन स्तर से आदेश प्रसारि करने की मांग की गई। जिस पर विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा समूह की महिलाओं की मांग को लेकर जिला खादय आपूर्ति अधिकारी ज्योति आर्य बघेल से दूरभाष पर चर्चा कर इस संबंध में आवश्यक निराकरण करने के लिये कहा गया। श्रीमती मुंजारे ने समूह की महिलाओ को आश्वस्त किया कि पिछले साल की तरह समूह को धान की खरीदी करने के लिये प्रयास करेगी।