
Include yoga in the routine
राष्ट्रमत न्यूज रीवा। जिले में 11वां विश्व योग दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। मार्तण्ड स्कूल ग्राउण्ड एक के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 11वें विश्व योग दिवस पर वसुधैव कुंटुम्बकम के लिये वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, स्थानीय नागरिकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योग किया।
योग शरीर को निरोगी रखने में सहायक
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि योग शरीर को निरोगी रखने में सहायक है। योग को दिनचर्या में शामिल करने से हम अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं। जब हम स्वस्थ रहेंगे तभी परिवार, समाज एवं सार्वजनिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी सक्षमता से निर्वहन कर पाएंगे। हमें गर्व है कि हमारी प्राचीन योग परंपरा को विश्व स्तर पर मान्यता मिली है। महर्षि पतंजलि ने देश व समाज को योग से अवगत कराया। वर्तमान समय में बाबा रामदेव ने इस विधा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे विश्वव्यापी बनाने का कार्य किया और संपूर्ण विश्व में योग दिवस पर लोग योग करके इसे अंगीकार कर रहे हैं। भारत पूरी दुनिया को परिवार मानता है।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, आईजी
गौरव राजपूत, डीआईजी राजेश सिंह, प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवड़े, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने
सामूहिक योगाभ्यास किया। उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों व उपस्थित जनों को योग को अपने दैनिक दिनचर्चा में
शामिल करने का संकल्प दिलाया।