
In laws beaten daughter in law in rewa,four women injured
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत रसिया मोहल्ले में शनिवार शाम दहेज विवाद के दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई। घटना में चार महिलाएं घायल हुईं। जिनमें से दुर्गा कोरी की हालत गंभीर है। उसके सिर पर चोट आई है।
दहेज के लिए मारे
घायल लक्ष्मी कोरी ने बताया कि उनकी बहन दुर्गा कोरी के ससुराल वाले दहेज में गाड़ी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने दुर्गा पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि दुर्गा कोरी को ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट किये हैं।
पत्थर और डंडे से हमला
लक्ष्मी का आरोप है कि दुर्गा के सासससुर सहित परिवार के अन्य सदस्य मिलकर पत्थर और डंडे से दुर्गा को मारा है। जिससे उसे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी है। दुर्गा के साथ जब मारीपीट हो रहा था उस दौरान उसेे बचाने आईं किरण और गौरी पर भी हमला किया गया।
घायल अस्पताल पहुंचाए गए
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों पक्षों के लोगा अलग अलग आरोप लगा रहे हैं।