
In balaghat , the poster of development exploded in the first rain
राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाटा जिले में पिछलें 15 घंटे से बारिश हो रही है।24 घटे में तीन इंच बारिश होेने से बालाघाट में विकास का पोस्टर भीग कर फट गया। जिले का ऐसा कोई कोना नहीं है,जहां बारिश ने अपने कू्रर हस्ताक्षर न किये हो। तेज बारिश के कारण निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे का हिस्सा धंस गया है। अब बारिश लेागों को रूलाने लगी है।शहर पानी पानी हो गया है। कई गांव में आने जाने का रास्ता अवरूद्ध हो गया है। लोग अपने गांव के द्वारा पर बोर्ड लगा दिये हैं रास्ता बंद का। हैं। शहरी क्षेत्र के कन्हारटोला, भटेरा, चित्रगुप्त नगर और महावीर कालोनी में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गलियों में पानी भर गया है। बगदर्रा स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में पानी घुस जाने से नर्स आस्था कुंभरे फंस गईं। एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें उनके घर भरवेली पहुंचाया।
फोरलेन का किनारा धंसा
नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर और प्रशासनिक अमले ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। भटेरा में मड पंप से जलभराव की स्थिति से निपटा गया। तेज बारिश के कारण निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे का हिस्सा धंस गया है। खुरसोड़ी चैक और भमोड़ी के पास हाईवे की सड़क धंसने से साइड सोल्डर की मिट्टी खेतों में बह गई है। किसान इससे परेशान हैं। लांजी क्षेत्र में कोसमारा,खोलमारा कोकना,बिनोरा, परसवाड़ा क्षेत्र के सकरी.सेमलटोला और लालबर्रा क्षेत्र के निलजी,कट्टीटोला मार्ग बंद हो गए हैं। इन स्थानों पर होमगार्ड एसडीईआरएफ और कोटवार तैनात किए गए हैं।
नाले के ऊपर से बह रहा पानी
जिले में पिछले साल 1 जून से 7 जुलाई तक 210.1 मिलीमीटर 8.27 इंच बारिश हुई थी। वहीं इस वर्ष 300.4 मिलीमीटर 118.2 इंच वर्षा हो चुकी है।इतनी बारिश में वारासिवनी से डोंगरमाली जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले महाराजपुर नाले के ऊपर से पानी बह रहा हैँ। जिससे यह मार्ग पूर्णतःबंद हो गया हैँ।वहीं शहर के विभिन्न वार्डों से मिल रही शिकायत के बाद विधायक विवेक विक्की पटेल ने नपा के कर्मचारियों के साथ पहुंचकर वार्ड़ो का निरिक्षण किया।
पानी घरों में घुसने पर चक्का जाम
लालबर्रा मार्ग पर बारिश का पानी घरो के अंदर घुसने से नाराज नगर के वार्ड वासियों ने नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हूए वारासिवनी-लालबर्रा मार्ग पर चकाजाम कर दिया। जिससे यह मार्ग लगभग आधे घंटे तक बंद रहा और नगर पालिका के खिलाफ नारे लगाया गया। चकाजाम की जानकारी मिलते ही विधायक विवेक विक्की पटेल और एसडीओपी अभिषेक चैधरी मौके पर पहुँचे और वार्ड वासियो से चर्चा कर जल्द निराकरण की बात कहीं।जिसके बाद वार्ड वासियो ने मार्ग खोला। वार्ड 5 के निवासी विकास दलवानी ने कहा की कई वर्षो पूर्व यहां नाला था, मगर कुछ लोगो द्वारा बंद कर दिया हैँ। जिससे हर वर्ष बारिश का पानी घरो के अंदर किचन तक चला जाता है। नगर पालिका ने अनसुना कर दिया।
बारिश का पानी घरों में घुस गया
विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा की वारासिवनी नगर पालिका के वार्ड का क्या हाल हैँ,जनता खुद बता रही है। पहली ही बारिश के चलते शहर के व्यस्तम लालबर्रा मार्ग सहित शहर के सैकड़ो मकानों के अंदर बारिश का पानी घरों में घुस गया। बारिश मे विकास का फटा पोस्टर भी जगह से जगह से भीग कर फट गयाा है।