
Ikram tied the cow in an auto and dragged the cow far away
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा में बिछिया थाना के तहत इकराम खान ने बड़ी निर्दयता से गाय को ऑटो में बांधकर घसीट कर कसाई खाना ले जा रहा था। जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसका पूरा शरीर लहूलुहान हो गया है। गाय की एक आंख की रोशनी चली गयी है। चार किलोमीटर तक इकराम गाय को घसीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी इकराम खान को गिरफ्तार किया।
रोकने की कोशिश की गयी
अमानवीय हरकत क्या होती है इसे खुली आॅखों से लोगों ने देखा। इकराम खान अपने ऑटो में गाय को बांधकर खींचता हुआ ले जा रहा था। तोपखान के पास कुछ लोगों ने यह दृश्य देखा तो उसे रोकने की कोशिश भी किये। लेकिन वह अपना ऑटो नहीं रोका।घटना शनिवार रात की बताई जाती है। मनोज यादव ने इकराम का पीछा भी गया।
इकराम का पीछा करके पकड़ा
मनोज यादव ने बताया कि दो किलोमीटर तक इकराम का पीछा किया। उसके बाद उसे पकड़ा। उसके आटो की चाबी निकालकर गाय को छुड़ाया। गाय बहुत ही गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। उसे गोशाला में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके शरीर में कई जगह गहरे जख्म हो गए है। इकराम खान गाय को कसाई खाने ले जा रहा था।
फिर हम न्याय करेंगे-विहिप
इस घटना पर विश्व हिंदू परिषद के बालकृष्ण द्विवेदी ने कहा यह जेहादी मानसिकता का जीता जागता प्रमाण है। धार्मिक माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है। सड़कों पर गाय माता का खून बहाया गया है। इकराम का कृत्य माफी के काबिल नही है। यदि प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करता तो हम खुद न्याय करेंगे।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया राधा मोहन उपाध्याय की शिकायत पर इकराम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। यदि अन्य शिकायतें मिलती हैं तो धाराएं और बढ़ाई जाएंगी।