
आगरा। सियासत में बंटेंगे तो कंटेंगे का नारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया। अब उनका नारा होर्डिग में दिखने लगा मुंबई में भी। वहीं आगरा में भी ऐसे होर्डिंग दिखने लगे हैं। दिवाली की शुभकामनाओं के बहाने बीजेपी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह संदेश पहुंचा रही है। पांच दिन में इस तरह की होर्डिग आगरा में पचास स्थानो में लागाए जाएंगे। यानी कह सकते हैं कि राजनीति की सूरत इस दीपावली में बदल गयी है।
जाग जाओ हिंदुओं
बंटेगे तो कटेंगे के नारे की होर्डिग का असर मुंबई में भी देखा जा रहा है। यहां चुनाव हो रहा है।भाजपा से जुड़े कन्हैया मित्तल ने एक म्यूजिक वीडियो भी तैयार कर उसे मुंबई वालों को सुना रहे हैं। इस वीडियो में मोदी संबोधित करते हुए कहते हैं अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। गाने के शुरुआती बोल हैं।जाग जाओ हिंदुओं सोने का कोई काम नहीं। वो बंदा किस काम का हैए जिसके मन में राम नहीं।
योगी का सपोट करें
आगरा के जयपुर हाउस में होर्डिंग लगाया गया है। इसमें एक तरफ योगी का चेहरा है। दूसरी ओर दिवाली की शुभकामनाओं के साथ नीचे रामसिया विकास गुप्ता लिखा हुआ है।ये बीजेपी के सदस्य है। लेकिन संगठन में किसी भी पद पर नहीं है। होर्डिग क्यों लगा रहे है सवाल पर इनका कहना है कि मैं चाहता हूूंॅ कि सर्व समाज के लोग एक हों और साथ रहे। हिन्दू विरोधी ताकतों के खिलाफ एक हों। योगी का सपोट करें।
एकजुटता के साथ रहना
रामसिया गुप्ता इस नारे को विवादित नहीं मानते ।उनका मानना है कि जो इस नारे का मतलब समझ जाएगा वो इसका विरोध नहीं करेगा। अब देखिए कश्मीर में पढ़ी-लिखी हिंदू कम्युनिटी कैसे साफ हो गई। इसी तरह लाहौर में देखिए सिंधी पंजाबी कम्युनिटी अब कहां है। इस बयान का मतलब सिर्फ इतना है कि हमें एकजुटता के साथ रहना है। अपने बच्चों-महिलाओं को अच्छा माहौल देना है।
संघ ने भी समर्थन किया
इससे पहले मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक बैठक के दौरान आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने सीएम योगी के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा हिंदुओं को तोड़ने का काम किया जा रहा है। लोक कल्याण के लिए हिंदू एकता जरूरी है।