
Husband pushes wife from first floor
रायपुर। पत्नी ने बच्ची को पीटने से रोका तो नाराज होकर पति ने पत्नी को पहली मंजिल से धक्का देकर उसकी जान लेने की कोशिश किया। यह मामला गुढियारी थाना के तहत विकास नगर का है। पुलिस ने सपना बंधु के बयान पर सुनील बंधु को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सपना का इलाज अस्प्ताल में चल रहा हैं।धक्का देने से पहले पत्नी की चप्पलों से पिटाई भी की और फिर रेलिंग में लिटाकर गला दबा दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास का केस दर्ज किया है।
पति से पीटने के लिए मना किया
पुलिस को दिए महिला के बयान के मुताबिक, सपना जनबंधु ने बताया कि 23 दिसंबर को वह अपने काम पर चली गई। दोपहर ढाई बजे के करीब वापस लौटी तो तो उसने देखा कि उनकी बेटी पड़ोसी के घर पर है और वह रो रही थी। उसने पिता सुनील जनबंधु ने उसकी पिटाई कर दी थी। जब महिला ने अपने पति से पीटने के लिए मना किया।
बेटी को पहाड़ा याद नहीं था
इस बात से सुनील नाराज हो गया। उसने कहा कि, बेटी को पहाड़ा याद नहीं था इसलिए पिटाई की। फिर उसे अपनी पत्नी सपना को भी गंदी गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। गाली देने से रोकने पर वह मारपीट चालू कर दिया। उसने चप्पलों से अपनी पत्नी को पीटा। फिर उसे मारते हुए बरामदे में ले आया।
रेलिंग पर गला दबा दिया
आरोपी पति ने अपनी पत्नी का पर हमने में लगे रेलिंग पर गला दबा दिया। फिर उसे नीचे की तरफ झुका दिया। फिर पति ने कहा कि आज तुझे भी जान से मार दूंगा। उसने अपनी पत्नी सपना को नीचे की ओर धकेल दिया। अपना जमीन पर गिरते ही पैर मुड़ गया और शरीर के कई हिस्सों में चोंटे आई। जिसके बाद उसे पड़ोसियों ने मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया।इस मामले की सूचना मिलते ही गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है आरोपी पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। साथ ही वह गार्ड का काम भी करता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या का प्रयास, मारपीट गाली-गलौज का मामला दर्ज किया गया है।