
Husband chewed private parts with teeth,then drank acid himself
राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ (ब्यूरो)। संभल जिले में घरेलू कलह के चलते एक पत्नी ने अपने पति का गुस्से में प्राइवेट पार्ट दांतों से चबा डाला। जिसके बाद पति बेहोश हो गया। उसे अस्प्ताल ले जाया गया। इसके बाद पत्नी ने भी तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनों के बीच मतभेद रहने लगा
घरेलू कलह इतनी बढ़ी कि पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट दांतों से चबा डाला। उसके बेहोश होने के बाद पत्नी ने भी तेजाब पीकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला का उपचार मुरादाबाद में चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी गई है। युवक का निकाह चार साल पहले हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों के बीच मतभेद रहने लगा।
महिला ने पिया तेजाब
झगड़ा उस वक्त बढ़ गया जब पत्नी ने युवक की छोटी बहन को उसके बहनोई के यहां भेजने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर महिला ने पति पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर काट लिया। इस दर्द से वह बेहोश हो गया। स्वजन ने चीख सुनी तो वह मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बेहोश युवक को लेकर थाने पहुंचे। जहां से पुलिस ने उसे सीएचसी भेज दिया।सुबह महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया। तेजाब पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ी तो स्वजन उसे मुरादाबाद के जिला अस्पताल ले गए। महिला के स्वजन का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जान से मारने की नीयत से मारा पीटा और जबरन तेजाब पिला दिया। थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है