
Husband and wifes body found inside the house,bruises on the body
राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। रायपुर के अभनपुर में एक घर के अंदर पति-पत्नी की लाश मिली है। किसी ने धारदार हथियार से दोनों की हत्या की है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पति की पलंग पर लाश पड़ी है और पत्नी की दूसरे कमरे में। पुलिस को शक है कि दोनों की हत्या में किसी करीब का ही हाथ हो सकता है। भूखन खेती का काम करता था। दूसरे के यहां कीटनाशक दवा का छिड़काव करता था। उसके नहीं आने पर जब वह उसके घर पहुंचा तो कमरे में लाश देखा।
क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी
इस मामले में FSL, क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव का है।पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली के बिरोदा गांव में रहने वाले भूखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव (60) की घर पर लाश पड़ी है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो घर के एक कमरे में पलंग पर भूखन की लाश पड़ी थी। पत्नी रुक्मणी की लाश दूसरे कमरे में जमीन पर पड़ी थी।
धारदार हथियार से हत्या
घटनास्थल पर ACCU टीम, एफएसएल यूनिट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड जांच में जुटी है। लाश के आसपास खून बिखरा हुआ है। पुलिस को शक है कि यह वारदात किसी करीबी ने की है। हत्या के लिए किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है।दोनों मृतकों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घर के भीतर कई सामान बिखरा हुआ है। फिलहाल पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
घर आया तो मृत मिला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भूखन और उसकी पत्नी खेती किसानी करते हैं। भूखन एक दूसरे व्यक्ति के खेत में कीटनाशक छिड़कने का काम कर रहा था। बुधवार को काम पर नहीं पहुंचा तो वह व्यक्ति उसे घर पर देखने आया था, तभी उसने लाश देखकर उसने सरपंच को सूचना दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।बताया जा रहा है कि भूखन के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। लड़कियों की शादी धमतरी और पाटन में हुई है। वहीं लड़का रायपुर में रहता है। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों को भी बुलाकर पूछताछ कर रही हैं।