
Husband and wife and elderly woman killed an ax on opposing rape
राष्ट्रमत न्यूज,मैहर(ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने कुल्हाड़ी से तीन लोगों पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में एक बुजुर्ग महिला सहित पति.पत्नी घायल हुए हैं। इस घटना में सास और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि युवक के गले पर भी गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए रीवा जिले के संजय गांधी हास्पिटल में रेफर किया गया है।
पति को पत्नी बताई घटना
पीड़ित युवक नौकरी के लिए बाहर रहता है। 6 अगस्त को जब वह घर से बाहर गया था तब उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक जयपाल नट घर में घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।जब वह इसमें असफल रहा तो वहां से भाग निकला।कुछ दिन बाद पति के घर लौटने पर पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने आरोपी से पूछताछ कर उसे समझाने का प्रयास किया।इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने बीती शाम पति.पत्नी और सास पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
तीनों गंभीर रूप से घायल
हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सास और बहू की स्थिति नाजुक है। जबकि पति के गले पर भी गंभीर चोट आई है। सभी को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।