
Hocky tournament in march

बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना ने शुक्रवार को नगर में बन रहें एस्ट्रो टर्फ का निरीक्षण किया। इस दौरान खेल अधिकारी व हॉकी संघ के पदाधिकारियों द्वारा किये गए कार्यो की जानकारी दी गई। खेल अधिकारी श्री केके चौरसिया ने बताया कि एस्ट्रो टर्फ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है। संभावित है कि सोमवार मंगलवार को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रणाम पत्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग को भेजकर पत्राचार किया जाएगा। कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि कार्य पूर्णता की ओर है। लगभग 95 प्रतिशत कार्य हो चुका है। अब स्प्रिंकलर लगना शेष है। उम्मीद है मार्च तक यहां हॉकी का टूर्नामेंट हो सकेगा। प्रयास यह किये जा रहे है कि दिन रात हॉकी के मैच हो सकें।