
Hindus andsikhs will not get halal food
नई दिल्ली। एयर इडिया ने तय किया है कि फ्लाइट में हिन्दुओं और सिक्खो को हलाल खाना नहीं परोसा जाएगा। मुस्लिम मील अब स्पेशल मील कही जाएगी। स्पेशल मील का मतलब हलाल सर्टिफाइड मील। दरअसल कुछ समय मील को लेकर विवाद हो गया था। मील का मतलब मुस्लिम मील होने की वजह से विवाद हुआ था।
हलाल प्रमाणपत्र
एयरलाइन के मुताबिक डव्डस मुस्लिम भोजन स्टिकर के साथ लेबल किए गए प्रीबुक किए गए भोजन को स्पेशल मील माना जाएगा। हलाल प्रमाणपत्र केवल अपलिफ्ट किए गए डव्डस भोजन के लिए दिया जाएगा। सऊदी सेक्टरों पर सभी भोजन हलाल होंगे। हज उड़ानों सहित जेद्दा, दम्मम, रियाद, मदीना सेक्टरों पर हलाल प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
एयर इंडिया का भोजन विवाद
एयर इंडिया उड़ान के दौरान भोजन के संदर्भ में 17 जून को कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने चिंता व्यक्त की थी कि एयर इंडिया द्वारा धर्म के आधार पर भोजन को लेबल करना ठीक नहीं है। एयर इंडिया की फ्लाइट में हिंदू भोजन और मुस्लिम भोजन क्या होता है? क्या संघियों ने एयर इंडिया पर कब्जा कर लिया है। उम्मीद है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस पर एक्शन लेगा। इस्लामिक परंपरा के मुताबिक लोग हलाल मीट का सेवन करते हैं। ये वो मीट होता है, जिसमें जानवर को एक बार में नहीं काटा जाता है।उसे धीरे धीरे काटा जाता है।