
Hemant soren is returning to jharkhand
रांची। झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन पर भरोसा किया। और फिर से झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनने जा रही है। जेएमएम को मिली सीट से एक बात साफ है कि हेमंत सोरेन को जेल भेजने के मामले को जनता गंभीरता से नहीं ली। और उन्हें भ्रष्टाचारी नहीं माना। राजनीतिक भाषा में कहें तो झारखंड में 24 साल की परंपरा टूट रही है। रुझानों में हेमंत सोरेन की वापसी हो रही है। दरअसल झारखंड के 24 साल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी हो। मगर इस बार ऐसा लग रहा है।
कांग्रेस की अहम बैठक जारी
झारखंड में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद रांची में कांग्रेस की अहम बैठक जारी है।शुरुआती रुझान में INDIA को बढ़त मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने बैठक शुरू कर दी है। राज्य के लिए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राज्य के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरू और पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने मतगणना जारी रहने के दौरान रांची में बैठक की। इस राज्य में अमितशाह,मोदी और शिवराज सिंह का कोई जादू नहीं चला।
काउंटिंग अपडेट्स…
1. हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से 12 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। सोरेन कैबिनेट के 4 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर और रामेश्वर उरांव पीछे चल रहे हैं।
2. सोरेन परिवार के तीन कैंडिडेट बड़ी बहू सीता सोरेन (भाजपा) जामताड़ा, छोटी बहू कल्पना सोरेन गांडेय और छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका सीट से पीछे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन ही बरहेट से आगे चल रहे हैं।
3. झामुमो गठबंधन को रुझानों में बढ़त के बाद कांग्रेस नेताओं ने बैठक शुरू कर दी है।
8 एग्जिट पोल्स
इस बार विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद झारखंड में 8 एग्जिट पोल आए। इनमें से 4 में भाजपा गठबंधन, जबकि 2 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। बाकी 2 एग्जिट पोल्स ने हंग असेंबली के आसार जताए हैं।