
HATE LOVE STORY
विशाखापट्टनम। आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली एक हेट स्टोरी सामने आई है। प्रेमी नीरज ने अपनी गर्ल फ्रेंड को इस बात पर डंडे से खूब मारा कि उसने उसके प्यार को स्वीकारा नहीं। युवती की ज़िन्दगी के लिए मौत से लड़ रही है। उसके दोनों हाथ टूट गए है।उसके सिर पर 40 टांके लगे है। नीरज युवती पर जालेवा हमला करने के बाद से फरार हो गया है।
युवती के दोनों हाथ टूट गए
नीरज युवती पर दबाव बना रहा था कि वो उसके प्यार को स्वीकार ले। इससे पहले वह युवती की फोटो के साथ छेड़छाड़ करके उसके घरवालों को भेज दी। ऐसे में युवती मार्फिंग न्यूड फोटो और वीडियो से काफी परेशान थी। ऐसे में लड़की के घरवालों ने साइबर क्राइम में इस बात की शिकायत दर्ज कराई। इस बात की जानकारी जब लड़के को हुई तो उसने युवती को मारने का फैसला किया। नीरज को लगा इससे भी युवती उसके प्यार को नहीं स्वीकार रही है। तो वह गुस्से में युवती के घर लोहे की राड लेकर जा पहुंचा। युवती के सिर पर कई वार किया। नीरज के हमले में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद वह तुरंत वहां से भाग गया। इस हमले से युवती के दोनों हाथ टूट गए हैं। इसके अलावा शरीर पर गंभीर चोटें हैं।लड़की की हालात अभी नाजुक है। यह धटना विशाखा जिले के पेडागंटायाडा मंडल में बीसी रोड की है।
जानलेवा हमला
युवती की मुलाकात नीरज से ओम शांति आश्रम में हुई थी। उसने कहा कि उसके परिवार वाले अक्सर इस आश्रम आते रहते हैं। उसके बाद से वह उसके पीछे पड़ गया। और उस पर दबाव बनाने लगा कि वह उसके प्यार को स्वीकार ले। युवती के इंकार करने पर वह उस पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया।