
Haryana government is sending poison in water and sending delhi
नई दिल्ली(ब्यूरो)। हरियाणा की बीजेपी सरकार पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रही है। ऐसा चौकाने वाला आरोप दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरिविंद केजरीवाला लगाया है। आप मुखिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। बीजेपी की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया।
इतनी गंदी राजनीति देश ने आज तक नहीं देखी
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में बीजेपी को टारगेट करते हुए लिखा, ‘इतनी गंदी राजनीति देश ने आज तक नहीं देखी थी। अगर दिल्ली की जनता BJP को वोट नहीं दे रही, तो क्या दिल्ली की जनता को ज़हर मिला पानी पिलाकर मार दोगे? हरियाणा से आने वाले पानी में वहां की बीजेपी सरकार जहर मिलाकर भेज रही है। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि जब तक केजरीवाल है, दिल्लीवालों को कोई नुकसान नहीं होने दूंगा। बीजेपी वालों, इतना भी मत गिरो।’
पानी में ऐसा जहर मिलाया है
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल संयंत्रों से भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। उन्होंने दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया है ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए। आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तत्काल मिलने का समय मांगा है। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इसमें हस्तक्षेप करेगा और दिल्ली के लोगों को इस त्रासदी से बचाएगा।
नदी को साफ करना हमारा काम नहीं
हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ की फैक्ट्री हैं। केजरीवाल सभी पत्रकारों और विश्लेषकों को उस जगह ले जाएं जहां से यमुना दिल्ली में प्रवेश करती है और पानी की गुणवत्ता की जांच करें। फिर दिल्ली में पानी की गुणवत्ता की जांच करें। वे अंतर देखेंगे। अनिल विज ने AAP प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में नदी को साफ करना हमारा काम नहीं है, यह अरविंद केजरीवाल का काम था, जो वह नहीं कर सके।