
Half did not reach even half the first day
बालाघाट। बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के प्रथम चरण का मूल्यांकन कार्य शनिवार को देरी से दोपहर 03 बजे के बाद प्रारंभ किया गया। इससे पूर्व प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं को एक बार फिर मूल्यांकन को लेकर संक्षिप्त ब्रीफ किया गया। प्रथम दिन 173 प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं में केवल 70 मूल्यांकनकर्ता ही केन्द्र पहुंचे।
एक हजार कापियों का मूल्यांकन
जिसके बाद सभी मूल्यांकनकर्ताओं का विषयवार पंजीयन कर उन्हें स्ट्रांग रूप में पर्यवेक्षक रिटायर्ड संयुक्त कलेक्टर ज्ञानीराम पटले मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी प्राचार्य शरद ज्योतिषी और पुलिस की मौजूदगी में विषयवार उत्तरपुस्तिकाओं को बाहर निकालकर, मूल्यांकनकर्ताओं को दिया गया। कक्षावार बनाए गए मूल्यांकन कक्षाआंे में मूल्यांकनकर्ताओं ने उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया। बोर्ड ने दसवी कक्षा की उत्तरपुस्तिका के लिए 13 रूपए और बारहवीं कक्षा की उत्तरपुस्तिका के लिए 15 रूपए राशि निर्धारित की गई। शाम 05 बजे तक चले मूल्यांकन कार्य में प्रथम दिन देरी से उत्तरपुस्तिकाआंे का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होने से लगभग एक हजार कापियों का ही मूल्यांकन किया जा सका।
सिर्फ 70 मूल्यांकनकर्ता पहुंचे
खास बात यह है कि बोर्ड की साइड पर विषयवार मूल्यांकन के बाद अंक भी फीड किए जा रहे मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी प्राचार्य शरद ज्योतिषी ने बताया कि मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल के आदेशानुसार 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य का प्रथम चरण आज 15 मार्च से प्रारंभ हो गया है। जिसमें प्रथम चरण कक्षा 10 वीं के हिन्दी और कक्षा 12 वीं के हिन्दी और अंग्रेजी विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य विद्यालय में किया गया। प्रथम दिन 173 प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं में केवल 70 मूल्यांकनकर्ता ही केन्द्र पहुंचे थे। कल 16 मार्च से नियमित रूप से सभी मूल्यांकनकर्ता प्रातः 10.30 बजे से मूल्यांकन कार्य में शामिल होंगे।