
Guftagu made distinct identity in the literary world-gupta
प्रयागराज। मुट्ठीगंज स्थित आर्य कन्या इंटर काॅलेज में आयोजित गुफ्तगू साहित्य समारोह 2025 में मशहूर फिल्म अभिनेता और रंगकर्मी राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आमतौर पर साहित्यिक संस्थाएं बनती हैं,कुछ ही दिनों में टूट जाती हैं। क्योंकि अधिकतर मामलों में लोगो कें इगो का हर्ट होने लगता है। मगर प्रयागराज में गुफ्तगू लगातार 23 वर्षों से संचालित हो रही है। यह बहुत बड़ी बात है। इसने साहित्य जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मुझे पूरा यक़ीन है गुफ़्तगू नए कलमकारों के लिए अच्छा गुरूकुल साबित होगा। यह अप्रत्याशित है। पूरे देश का चयन करके उसमें से सम्मानति किया जाना अपने आप में बहुत बड़ा काम है। प्रयागराज में आकर इस तरह आयोजन देखना मुझे अच्छा लगा। संस्था के अध्यक्ष डाॅ इम्तियाज अहमद गाजी ने अपनी कार्यकुशलता से यह काम करके मिसाल कायम किया है।
अच्छे काम को प्रोत्साहन मिले
कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए डाॅ इम्तियाज अहमद गाजी ने कहा कि हमने एक टीम बनाकर साहित्य को समर्पित काम किया है। हमेशा से कोशिश रही है कि अच्छे कार्य करने वालों का सम्मान किया जाए, ताकि अच्छे कामों का प्रोत्साहन मिले।
गुफ़्तगू ने बहुत मेहनत की
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने कहा कि इस कठिन दौर में ईमानदारी के साथ गुफ्तगू ने बहुत ही परिश्रम से अपने-आपको खड़ा किया हैै। यह कार्य अपने आपमें अतुलनीय है। न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने कहा कि साहित्यिक आयोजन की रूपरेखा तैयार करके उसे करके दिखा देना बड़ी बात है। यह काम टीम गुफ़्तगू ने करके दिखा दिया है। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अनिल कुमार अन्नू भइया ने कहा कि प्रयागराज इलाहाबाद बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। इससे अन्य लोगों को भी सबक लेना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार मुनेश्वर मिश्र, शिक्षाविद् पंकज जायसवाल और पूर्व एडीशनल एडवोकेट जनरल कमरुल हसन सिद्दीकी, नरेश कुमार महरानी, ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह तन्हा ने किया।
कवि सम्मेलन
दूसरे दौर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हकीम रेशादुल इस्लाम अशोक श्रीवास्तव कुमुद प्रभाशंकर शर्मा, मासूम रजा राशदी, डाॅ वीरेंद्र कुमार तिवारी, नीना मोहन श्रीवास्तव, अनिल मानव, राजेश राज जौनपुरी, अर्चना जायसवाल ष्सरताजष्ए शिवाजी यादव, अफसर जमाल, शैलेंद्र जय, मधुबाला गौतम, राम नारायण श्रीवास्तव, सिद्धार्थ पांडेय, भारत भूषण वार्ष्णेय, दयाशंकर प्रसाद, उत्कर्ष मालवीय, कमल किशोर कमल आदि ने काव्य पाठ किया।
इन्हें मिला अवार्ड..
शम्सुर्रहमान फारूकी . अकबर इलाहाबादी अवार्ड,
कुलदीप नैयर अवार्ड -रोहिताश्व कुमार वर्मा (दैनिक जागरण-मुजफ्फरनगर),रतिभान त्रिपाठी (राजनैतिक संपादक-देशबंधु)