
लखनऊ। योगी अदित्यनाथ कितना भी बोलें कि यूपी में गुंडा राज खत्म हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती को सोसाइटी से बंदूंक की नोक पर उठा ले गए। विरोध करने पर कहा गया इसे नशा मुक्ति केन्द्र ले जा रहे हैं।
दबंग लोग बंदूक की नोक पर गोल्फ सिटी इलाके से जबरन कार में युवती को उठा कर ले गए। युवती के शोर मचाने पर सोयायटी के लोग घरों से बाहर निकले। सोसायटी के लोग उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर उन्होंने कहा इसे नशा मुक्ति केन्द्र ले जा रहे हैं। लेकिन युवती ने कहा ऐसा कुछ नहीं है। तब लोगों ने दबंगों का रास्ता रोकने लगे इस पर उन्होंने असलहा निकाल लिया। और फिर वह असलहे को लहराते हुए मौके से लड़की को ले गए। गार्ड ने दंबंगों को रोकने के लिए गेट बंद कर करने लगा तो उस पर बंदूक तान दिया। स्थानीय लोगों ने उनका वीडियो भी बनाया है।
अवैध तरीक से होटल चल रहा
सोसायटी के लोग युवती को जबरन उठाकर ले जाने की शिकायत थाने में की। जहां उन्होंने लिखित शिकायत में बताया कि युवती को जबरन ले गया है। इस पर रोक नहीं लगा तो दूसरे घरों में भी ऐसी घटना घट सकती है। अर्जुनगंज की शिया पैसिफिक रेजीडेंसी के रहने वाले लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने अपने घरों को अवैध तरीके से होटल चलाने के लिए किराए पर दिया हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।