
Gayatri family dedicated to bulding the era
रीवा। सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार पंडित श्रीराम शर्मा की युग निर्माण के सूत्रों को जन जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। समाज में व्याप्त कुरीतियों और कुप्रथाओं को हटाकर सदप्रवृत्तियों को स्थापित करने का लक्ष्य लेकर प्रत्येक गायत्री परिजन कार्य कर रहे हैं।
गायत्री परिवार का शीर्ष मुकाम
सांसद जनार्दन मिश्रा ने 24 कुडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के भूमि पूजन के अवसर यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस तरह के हालात हैं, उसमें धार्मिक आयोजन बेहद जरूरी है। धर्म से केवल मन को ही शांति नहीं मिलती है बल्कि समाज को जनहित में काम करने की सीख मिलती है। प्राणियो में सदभावना जागृत होती है। समाज का कल्याण होता है। गायत्री परिवार ने समाज को धर्मिक होने की वजह बताया। उसका महत्व बताया। यही वजह है कि आज समाज में गायत्री परिवार का शीर्ष मुकाम है।
महायज्ञ स्थल का भूमि पूजन
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ रीवा में 15 दिसंबर से 18 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाले 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ स्थल का धार्मिक रीति रिवाज से भूमि पूजन हुआ। 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ की आयोजक श्रीमती लता दुबे ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में 15 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक गायत्री शक्ति पीठ रीवा में होने जा रहा है। 15 दिसम्बर को दोपहर दो बजे से सायं चार बजे तक मगल कलश शोभायात्रा निकलेगी।16 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक देवावाहन,देव पूजन एवं 24 कुंडीय यज्ञ होगा ।दोपहर तीन बजे से सायं 5 बजे तक युग संगीत एवं उदबोधन। 17 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक यज्ञ एवं समस्त संस्कार। दोपहर तीन बजे से सायं 5 बजे तक दीप महायज्ञ। अंतिम दिन 18 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक यज्ञ एवं समस्त संस्कार,महापूर्णाहुति प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होंगे।
देव ग्राम देवता आवाहन
भूमि पूजन समारोह में सांसद जनार्दन मिश्रा रीवा एवं इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति विधायक मनगवा,रीवा शहर के श्रद्धालु परिजन, गायत्री परिजन तथा तहसील एवं जिला समन्वय समिति के सम्मानित परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचाल रविंद्र सिंह जिला समन्वयक एवं एसपी मिश्रा उप जोन सह समन्वयक ने किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरु आवाहन देव ग्राम देवता आवाहन किया गया।
तहसील स्तर पर नौ कुंडी यज्ञ
एसपी मिश्रा उप जोन सह समन्वयक पड़खुरी ने बताया कि वंदनीय माताजी एवं अखंड दीप जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के पूर्व जिला एवं तहसील स्तर पर नौ कुंडी एवं 24 कुंडी यज्ञ आयोजित हो रहे हैं प्रमोद सिंह प्रमुख ट्रस्टी ने बताया कि यज्ञ कर्मकांड शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वान परिव्राजको के द्वारा कराया जाएगा।भूमि पूजन कार्यक्रम श्रीमती सविता मिश्रा तहसील समन्वयक,अनिल मिश्रा,ऋषिकेश तिवारी तहसील समन्वयक द्वारा संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत हेमराज शर्मा व्यवस्थापक गायत्री शक्तिपीठ, यस पी निगम ट्रस्टी, राजेंद्र शुक्ला आचार्य,प्रदीप दुबे एवं विनोद पांडे, अभिमन्यु सिंह तथा गायत्री परिवार के परिजनों ने किया।