
flood-of-devotion-and-devotion-in-mangal-pad-yatra
कटंगी। आस्था और श्रद्धा की भीड़ इस साल नव स्थानों से एक साथ एक समय में श्रीराम बालाजी ग्राम मंगल पदयात्रा मे रही। ग्राम मंगल पदयात्रा की शुरूआत सन् 2016 में हुई थी। जो दसवें वर्ष में भी जारी है। कटंगी जारमोहगांव से पदयात्रा की विधिवत धार्मिक अनुष्ठान के साथ रविवार को सुबह 7 बजे कटंगी स्थित बड़ा राम मंदिर से शुरू हुई। पूजा पाठ के बाद यात्रा शहर का भ्रमण करते हुए हुए ग्राम जारमोहगांव स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर से ग्राम अंसेरा, पौनेरा, उमरवाड़ा, लालपुर, सिंगोड़ी, कटंगटोला होते हुए रामपायली पहुंची। यहां सभी रामभक्त भगवान श्री राम,जानकी, लक्ष्मण और हनुमानजी के दर्शन किये।इस मंगल पद यात्रा में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब दिखा।
एक लाख भक्त शामिल हुए
ग्राम मंगल पदयात्रा में शामिल होने वाले भक्तों की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है। पिछले वर्ष यह यात्रा जिले में 7 स्थानों से एक साथ निकाली। इस वर्ष यह यात्रा 9 स्थानों से एक साथ निकली। इस पदयात्रा का समापन रामपायली में भगवान श्री राम मंदिर में पूजन अर्चन करने के बाद किया जाता है। इस वर्ष लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पदयात्रा में शामिल होकर रामपायली में भगवान राम के दर्शन किये।
मंगल पदयात्रा का खूब प्रचार
नव स्थानों से निकलने वाली ग्राम मंगल पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भक्त जनों ने 40 दिनों तक गांव गांव जाकर प्रचार किया और लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की। पद यात्रा में किसी भक्त कोई तकलीफ न हो इसका ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं का स्वागत करने के साथ ही उनके जलपान की भी व्यवस्था रही।
केले के पत्ते में महाप्रसाद
इस पदयात्रा की खासियत यह है कि रामपायली पहुंचकर भगवान राम के दर्शन करने के बाद एक साथ हजारों की संख्या में भक्त बैठकर केले के पत्तो में महाप्रसाद ग्रहण करते है। जो अपने आप में अद्भुत,अविश्वसनीय और अकल्पनीय है। पूरा कार्यक्रम प्रकृति के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पूर्णता डिस्पोजल और प्लास्टिक से मुक्त रखा गया है। जिससे पर्यावरण सुररक्षित रहे। भोजन की इस व्यवस्था को 2 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने संभाल रखा है। अनुमान है कि इस बार एक लाख से अधिक लोग भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।