
Five house turned into debris due to the blast ,4 dead
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में देर रात एक घर में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मरने वालों में सभी महिलाएं हैं।यह घटना मंगलवार रात 12 से 1 के बीच की है। पटाखों और बारूद के भंडारण में हुए इस विस्फोट के कारण तीन मकान बुरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। इस घटना से स्थानीय लोग डरे हुए हैं।
पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम को रस्क्यू करने में 12 घंटे लगे। इस हादसे मृतकों के परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। राठौर कालोनी देर रात जोरदार ब्लास्ट होने से पांच गिर मलबे में तब्दील हो गए। मलबे में दबने से चार महिलाओं की मौत हो गई है।ब्लास्ट इतना ज्यादा भयंकर था कि ब्लास्ट वाले मकान के आसपास के 4 अन्य मकान भी धराशायी हो गए हैं। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मलबे में तब्दील हुए 5 मकान
राठौर कालोनी में दो मंजिला मकान में हुए ब्लास्ट के बाद चार और मकान धराशायी हो गए थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।यहां उन्होंने देखा कि बड़े बड़े मकान मलबे में तब्दील हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पटाखा और बारूद के भंडारण की वजह से यह ब्लास्ट हुआ।