
FIR of eow on sub paddy 22 passeri
बालाघाट (ब्यूरो)। सब धान बाइस पसेरी खरीदी केन्द्रों में कैसे होता है,यह बालाघाट की 120 धान खरीदी केन्द्रों में हुए घोटाले से बात सामने आई। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की दस सदस्यी टीम ने कटंगी में नांदी और कटेघरा समिति में धान खरीदी में हुई अनियमियतता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
धान उपार्जन में अनियमितता
बालाघाट में धान उपार्जन के दौरान भारी मात्रा में अनियमितता की शिकायत आ रही थी। जबलपुर ईओडब्लयू ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही चार राइस मिलर्स के यहां रिकार्ड की भी जांच की। यह माना जा रहा है कि जिन समितियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है,उसकी कड़ी अन्य समितियों के साथ जुड़ने पर वहां भी कार्रवाई हो सकती है।
धान कम होने पर एफआईआर
जबलपुर की ईओडब्ल्यू की टीम पांच मार्च को तिरोडी तहसील के नांदी, कटेवरा सोसायटी में हुई धान खरीदी की जांच की थी। जांच के दौरान पाया गया कि यहां 61336.62 क्विंटल धान क्रय किया गया था। जिसमें से 1371.80 क्विंटल धान कम पाया गया। जांच उपरांत ईओडब्ल्यू ने समिति प्रबंधक धान खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर आॅपरेटर के विरूद्ध एफ.आई.आर करने की बात आई है। जिसमें नांदी व कटेधरा के प्रभार संभालने वाले प्रबंधक गुलचंद बिसेन नांदी के खरीदी प्रभारी योगराज चैहान, आॅपरेटर सुरेंद्र गौतम, कटेधरा खरीदी प्रभारी मनोज रुद्रकार और आॅपरेटर सुरेश गौतम के नाम शामिल हैं। यह पहली कार्यवाही हैं जिसमें ईओडब्ल्यू ने अपराध दर्ज कराया हैं।
चार राइस मिलर्स के यहां जांच
ईओडब्ल्यू की टीम धान खरीदी के पश्चात जो राइस मिलर्स गोदाम में परिवहन करते हुये धान का भंडारण किये हैं उन स्थानों की जांच कर रही हैं। इसी कड़ी में कटेधरा और नांदी की धान समिति ने जिस राइस मिलों के यहां मिलिंग के लिए अनुबंध के तहत धान परिवहन कराया था उन चार राइस मिलर्स के यहां भी ईओडब्ल्यू की टीम 12 मार्च को कटंगी में जांच करने के लिये पहुंची। शिखर राइस मिल कटंगी, जयरामदास राइस मिल दीनदयाल, देशमुख राइस मिल कटंगी, अभिषेक गुप्ता राइस मिल कटंगी,में धान और चावल के स्टाक की जांच की गयी।राइस मिल के दस्तावेजों को चेक किया गया। इसके अलावा यशवंत टेंभरे की राइस मिल में भी जांच की गई।
अन्य खरीदी केन्द्र भी शक के दायरे में
जिले में धान के सार्टेज की मात्रा 27 हजार क्ंिवटल से अधिक हैं। जिसकी कीमत सवा 6 करोड़ रुपए से अधिक होता है। बालाघाट में 54 लाख क्ंिवटल से अधिक धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर हुई हैं। खरीदी के रिकार्ड में यह धान हैं 185 खरीदी केंद्रों में से 120 खरीदी केंद्रों में परिवहन के पश्चात 27 हजार किंवटल से अधिक धान कम या गायब है।जाहिर सी बात है कि अन्य खरीदी केन्द्रों पर भी गाज गिर सकती है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अन्य खरीदी केन्द्र भी शक के दायरे में हैं।