
Fight over old enmity ,bloody women reached police station
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के सेमरिया थाना के तहत देवगांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बात विवाद इतना बढ़ा कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। महिला लहू लुहान स्थिति में थाने पहुंची।
बीच बचाव महंगा पड़ा
घायल महिला सुनीत यादव ने बताया कि पुरानी रंजिश थीा। पुरानी बात को लेकर शिवम और विनय यादव ने मेरे छोटे लड़के रामचरित यादव के साथ मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने लगी तोे मेरे साथ भी मारपीट की।
महिला लहूलुहान
घायल महिला लहूलुहान स्थिति में थाने पहुंची और शिकायत की।उसने कहा कि पुरानी रंजिश के तहत मारपीट की गयी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसेमें साफ साफ दिख रहा है कि महिला लहूलुहान है। और लोग आपस में जमकर लात घूसे चला रहे हैं। घायल महिला सुनीता यादव एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
दो लोगों को अरोपी बनाया गया
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है। वहीं पीडिता ने कहा कि आरोपी लगातार धमका रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।अन्यथा आरोपी कुछ भी कर सकते हैं।इस मामले में सेमरिया थाना प्रभारी के मुताबिक मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है।