
Farmers locked the get in mandi
बालाघाट। बालाघाट के गोंगलई कृषि उपज मंडी में गुरुवार को किसानों ने मंडी में उनका धान समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदे जाने पर आक्रोषित थे। उनका कहना था कि मंडी में अव्यवस्था है। किसानों की मुख्य मांग थी कि यदि उनका धान समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जा रहा है तो व्यापारियों की ओर से बोली लगाने दिया जाए। इसलिए पिछले दो तीन दिनों से किसान अपनी रबी की धान फसल लेकर आ रहे हैं। समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने के कारण किसान मंडी में धान बेचने को मजबूर हैं।
कोई सुनने वाला नहीं है
मजदूरों की अनुपलब्धता और व्यापारियों की ओर बोली न लगाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बगदर्रा के किसान भाउलाल लिल्हारे ने बताया कि वे दो दिनों से मंडी में धान की रखवाली कर रहे हैं। विवाह जैसे आयोजनों के समय में यह स्थिति उनके लिए और भी कठिन हो गई है। मंडी में किसान अपना अनाज लेकर आते हैं लेकिन समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं होने पर किसानो को विवश होकर व्यापारियों को अपना अनाज बेचने के लिए विवश है। जबकि सरकार कहती है कि समर्थन मूल्य पर हर हाल में किसानों से उनका अनाज खरीदा जाए। शादी विवाह का समय है समझ में नहीं आता कि क्या करें। कोई सुनने वाला नहीं है।
मंडी सचिव ने बुलाई पुलिस
मंडी सचिव मनीष मड़ावी ने स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाया। उन्होंने बताया कि मंडी में काम न होने के कारण मजदूर अन्य जगहों पर चले गए हैं। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि मजदूरों की व्यवस्था की जा रही है और व्यापारियों को बोली लगाने के लिए कहा जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ।