
नागपुर। पुलिस के सामने फहीम ने कुबूल कर लिया है कि नागपुर में उसने दंगा कैसे भड़काया। हैरानी वाली बात यह है कि फहीम नीतिन गडकरी के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ चुका है।स्वयं नेता है और ऐसी हरकतें की हैं।
पुलिस की जांच से खुलासा हुआ
पुलिस की जांच में सामने आया है कि माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के शहर प्रमुख फहीम शमीम खान ने हिंसा की स्क्रिप्ट लिखी थी। उसी द्वारा फैलाई गई अफवाह पर ही नागपुर में हिंसा और दंगा हुआ। पुलिस ने दावा किया है कि नागपुर में हिंसा को भड़काने वाला मास्टरमाइंड फहीम खान है। पुलिस ने दावा किया है कि फहीम खान ने लोगों को भड़काया था। पुलिस ने फहीम खान को नाम दंगे की एफआईआर में जोड़ा है।
हिंसाग्रस्त इलाके में सभी दुकानें बंद हैं। रोड ब्लॉक कर दिए गए हैं।
महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत
महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब का पुतला जलाने पर 17 मार्च को हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस ने बुधवार को मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को गिरफ्तार किया। उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।फहीम खान ने 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा किया और हिंसा को बढ़ावा दिया था। दंगाइयों ने महिला पुलिसकर्मी के कपड़े उतारने और झड़प के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने की भी कोशिश की।यह जानकारी गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में सामने आई है। दंगाइयों ने भालदरपुरा चौक के पास रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत की थी
महाल इलाके में पथराव आजगनी
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर प्रदर्शन हुआ था। इसी के चलते सोमवार को नागपुर में भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी गेट के पास छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के सामने औरंगजेब की कब्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इस मौके पर औरंगजेब का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका गया था। इसी दिन रात आठ बजे महाल इलाके में पथराव आजगनी की घटना हुई थी। पुलिस के अनुसार हिंदु संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के शहर अध्यक्ष फहीम खान के इशारों पर पुलिस स्टेशन पर भीड़ इकट्ठा हुई। फहीम खान ने ही अफवाह फैलाई इसके बाद लोग भड़के।
फहीम ने ऐसे किया गुमराह
नागपुर के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज दूसरी एफआईआर में इस बात का खुलासा हुआ है। इस भीड़ ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसूलकी और छेड़खानी करने की कोशिश भी की थी। फहीम खान के गलत तरीके से उकसाने के बाद लोगों ने कुल्हाड़ी, पत्थर, लाठियां जैसे खतरनाक हथियारों के साथ क्षेत्र में आतंक पैदा करने की कोशिश की। इसके चलते दो गुटों में झड़प और पथराव के बाद आगजनी हुई। आरोप है कि हिंदु संगठनों के विरोण प्रदर्शन के बारे में फहीम खान ने गलत जानकारियां लोगों को दीं। इसके बाद वे लोग भड़क गए। कोर्ट ने फहीम खान को 21 मार्च तक के लिए पुलिस रिमांड में भेजा है।
गडकरी के खिलाफ लड़ चुका है चुनाव
पुलिस ने दावा किया है हिंसा भड़काने के लिए मुख्य आरोपी 38 वर्षीय फहीम शमीम खान का हाथ है। वो माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MNDP) का नागपुर अध्यक्ष है।फहीम खान ने साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वो नागपुर के संजय बाग कॉलोनी यशोधरा नगर का रहने वाला है। चुनाव 2024 में नितिन गडकरी से 6.5 लाख से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हार गया था। उसे 1073 वोट मिले थे। औरंगजेब कब्र विवाद को मुद्दे पर फहीम खान नागपुर में दंगा भड़का दिया। नागपुर दंगों के मास्टरमाइंड फहीम खाने 2024 के चुनाव के लिए दाखिल हलफनामें में खुद की संपत्ति 75 हजार रुपये बताई थी। नितिन गडकरी के खिलाफ लड़े फहीम खान को 1073 वोट मिले थे। चुनावी शपथपत्र में उसने तीन आपराधिक मामलों का जिक्र किया था।
अब तक 50 लोगों को हिरासत में लिया गया
पुलिस ने कहा कि 17 मार्च को भड़की हिंसक झड़पों के बाद नागपुर में 10 पुलिस जिला क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी कर्फ्यू लागू रहा और 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 19 आरोपियों को 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।