
ED celbration at shilpa shettys house
मुंबई। बालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति प्रोड्यूसर राज कुंद्रा के घर प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने छापा मारा है। ये छापा एक्ट्रेस के सांताक्रूज में स्थित घर पर मारा गया है। ईडी के आफिसर 29 नवंबर की सुबह 6 बजे ही शिल्पा शेट्टी के घर पहुंच गए। ये छापेमारी पोर्नोग्राफी मामले में की गई है। हालांकि केवल राज कुंद्रा ही नहीं बल्कि पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े कई लोगों पर ईडी की छापेमारी हुई है। इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी के पति की पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 जगहों की तलाशी ली जा रही है। इसके जरिए ED मोबाइल एप्लिकेशन और दूसरे माध्यमों से पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन का पता लगा रही है।
दफ्तरों की तलाशी
- फरवरी 2021 में मड आईलेंड में पुलिस ने छापा मारा और पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस केस में टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का नाम सामने आया। पुलिस को गहना से राज कुंद्रा की कंपनी विहान इंटरप्राइज में काम कर रहे उमेश कामत के बारे में पता चला।
- उमेश राज कुंद्रा के लंदन स्थित बहनोई प्रदीप बख्शी को सारे वीडियो एक शेयरिंग एप्लिकेशन से भेजता था। प्रदीप कंपनी केनरीन के ऐप पर सारे वीडियो अपलोड करता था। उमेश यह ट्रांसफर राज के ऑफिस से ही करता था।
- चार्जशीट के मुताबिक, उमेश के मोबाइल से ‘हॉटशॉट’ ऐप का अकाउंट और ‘हॉटशॉट’ टेकन डाउन नाम के दो वॉट्सऐप ग्रुप के बारे में पता चला। इन दोनों ग्रुप का एडमिन भी राज ही था।
- राज और उसकी कंपनी के आईटी हेड रयान थारप, उमेश, प्रदीप बख्शी और दूसरे कर्मचारियों के बीच ‘हॉटशॉट’ और ‘बोली फेम’ ऐप के कंटेंट पर काम करने वालों को पेमेंट, गूगल और एपल की तरफ से पेमेंट, यूजर्स रेवेन्यू के बारे में वॉट्सऐप ग्रुप में चैट हुई थी, मेल भेजे गए थे। आय का ब्योरा आदि स्टोर किया गया था।
- यह सब हाथ लगने से पता चला कि राज ही सारे रैकेट का मास्टरमाइंड है, वह प्रदीप बख्शी के जरिए अश्लील वीडियोज अपलोड करवाता था और उसके बदले में पैसा कमाता था।
शर्लिन, पूनम पांडे भी थीं आरोपी इससे पहले हाई कोर्ट ने इस केस में राज कुंद्रा के अलावा अन्य 5 आरोपियों की अग्रिम जमानत की याचिका भी खारिज कर दी थी। कुंद्रा को मिली राहत के बाद अन्य आरोपी भी इसी आधार पर गिरफ्तारी से बचने की अपील कर सकते हैं। पोर्न फिल्में बनाने के मामले में ऐक्ट्रेस पूनम पांडेय, शर्लिन चोपड़ा और गहना वशिष्ठ को भी आरोपी बनाया गया था। राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स ऐप पर अश्लील और पोर्न वीडियोज प्रसारित किए जाने का आरोप था।