रांची। झारखंड में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र खूंटी था। इसकी गहराई धरती से 5 किमी नीचे थी। हालांकि तीव्रता कम होने की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
लोगों को एहसास हुआ
भूकंप का असर केंद्र से 50 से 60 किमी के दायरे में देखने को मिला है। जिस वजह से खूंटी के अलावा रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम के इलाके में लोगों को भी इसका एहसास हुआ है। झटके सुबह 9.20 बजे आए। इस दौरान 5 सेकेंड तक धरती हिली। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 रही।
मौसम विभाग और स्थानीय जिला से मिली रिपोर्ट के मुताबिक चक्रधरपुर और जमशेदपुर में इसका असर दिखा। खरसावां में भी भूकंप की तीव्रता महसूस की गई है। इन जगहों के साथ साथ चाईबासा में भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप जिस समय आया उस समय अधिकांश लोग अपनेअपने काम में व्यस्त थे।