
DR virendar awarded world literature
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट। निर्दलीय अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका भोपाल द्वारा 52 वाँ साहित्योत्सव समारोह गांधी भवन भोपाल में आयोजित किया गया। जहाँ 17 राज्यों के विद्वान सम्मानित हुए। उक्त महाभव्य अनुष्ठान में बालाघाट मध्यप्रदेश से डाॅ वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्य सचिव शरद चन्द्र बेहार तथा आयोजक निर्दलीय समाचार पत्र समूह सह प्रकाशन भोपाल, नई दिल्ली के प्रधान संपादक कैलाश श्रीवास्तव आदमी के हस्ते विश्व साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए। ज्ञात हो कि डा ॅवीरेन्द्र सिंह को अब तक 6200 सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इन्हें सम्मानित होने पर विश्व शांति दूत डाॅ.सुधीर तारे तथा अन्य इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।