
young couple having romance
नई दिल्ली। अपने मंगेतर के प्यार में 27 वर्षीय अलका पागल थी। वो अपने सपनों का राजकुमार जैसा चाहती थी, वैसा ही जहीर था। उस पर अलका आंख मूंदकर भरोसा कर रही थी। लेकिन शादी के 15 दिन पहले जहीर का ऐसा डर्टी सीक्रेट सामने आया, जिसे जानने के बाद अलका के पैरों तले मानो जमीन खिसक गई।
अलका के जीवन की कहानी उसके सपनों और हकीकत के बीच के दर्दनाक पहलू को दिखाती है। दिल्ली की 27 वर्षीय अलका ने भी अपने होने वाले पार्टनर को लेकर कई तरह के ख्वाब संजोकर रखे थे।उन्होंने जैसा सोचा था जहीर के रूप में उन्हें वो सपनों का राजकुमार मिल भी गया। अलका जहीर को पाकर बेहद खुश थी। अलका पेशे से एक विदेशी कंपनी में जनसंपर्क अधिकारी थी। धीरे धीरे जहीर के बारे में उसे बाहर से जानकारी मिलने लगी। फिर भी उनकी बातों पर उसे कम ही विश्वास होता था। वो यही सोचती थी कि जहीर और मेरे प्यार से लोग जलते हैं। इसलिए झूठी कहानी सुना रहे हैं। लेकिन उसे बाद में लगा कि कहीं वो जहीर पर जरूरत से ज्यादा भरोसा तो नहीं करने लगी। कोई तो वजह होगी जो जहीर के बारे में इतनी ज्यादा बातें सुनने को मिल रही है। अलका उस पर नजर रखने लगी।
फर्जी और झूठी कहानी
अलका को पता चला कि जहीर अपनी पहचान छिपाकर फर्जी और झूठी कहानियों से उसे फंसा लिया है। उसे न केवल प्रेम में धोखा दे रहा था, बल्कि उसके नाम से भारी कर्ज भी ले लिया है। उसने उसे जो इंगेजमेंट पर रिंग दी थी उसे जब ज्वेलरी को दिखाया, तब पता चला कि वो डायमंड की रिंग नहीं है। नकली है। अलका को तब पता चला कि जहीर उसे भावनात्मक रूप का लूट रहा है।
पांच महीने डेटिंग में रही
अलका ने बताया कि जहीर से उनकी पहली मुलाकात बार में हुई थी। वह काफी हैंडसम, गंभीर और क्लासी लगा था । फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता था। उसने एक टाइपराइटर इन्वेंटर का पोता बताकर खुद का परिचय कराया। खुद को सिपला कंपनी का मैनेजर बताया था। उसके साथ पांच महीने डेटिंग में रही।
सामने आया डर्टी सीक्रेट
कुछ दिनों बाद घर में अलग-अलग नाम से कई चिट्ठियां आने लगीं। जब जहीर से अलका पूछी तो उसने पुराने किरायेदारों का लेटर है कहकर मामले को रफा दफा कर दिया। लेकिन एक दिन जब वह जहीर के बताए पते पर उसके आफिस पहुंची। पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति यहां नहीं है। तुरंत घर आई और उसकी सूटकेश को खोली। उसमें उन्हीं लोगों के क्रेडिट कार्ड्स मिले जिनके नाम से चिट्ठी आयी थी। फिर इंटरनेट पर लोगों की डिटेल खगाली तो उसके होश ही उड़ गये।
बुरी तरह फंस गईं अलका
अलका जिसे अपने सपनों का राजकुमार समझ रही थी वो फ्राड निकला। लोगों के क्रेडिट कार्ड्स का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर रहा था। बाद में पता चला कि जहीर ने अलका के नाम से भी कई कार्ड ले रखे थे और उन पर करीब 15 लाख का कर्ज चढ़ चुका है। अलका सगाई की अंगूठी बेचकर कर्ज चुकानी चाही, पर वो भी जहीर की तरह नकली निकली। पुलिस को बताने के बाद जहीर की असलियत का पता चला कि वो इसी तरह केवल अलका के साथ ही नहीं और भी कई लड़किकयों के साथ खेल कर चुका था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। अलका अपने जीवन में हुई इस घटना पर कहती है कि मेरे साथ जो हुआ उसका दुख है। लेकिन मैं चाहूंगी कि कोई भी लड़की किसी भी लड़के पर इतनी जल्दी भावनात्मक रूप से न जुड़े। उसके बारे में पहले पूरी सच्चाई पता कर ले। मेरी जान बच गयी। वरना हो सकता है जहीर भी किसी दिन मेरे कई टुकड़े कर फरार हो जाता।