
सुलतानपुर। मां धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान 2024 के लिए देश भर के साहित्यकारों से उनकी कहानियां मंगाई गयी थी।अखिल भारतीय हिन्दी कहानी प्रतियोगिता में सौ से अधिक कहानीकारों की रचनाओं में से श्रेष्ठ रचानाओं का चयन निर्णायकों मंडल के सदस्यों ने किया। इस बार समान अंक आने के कारण प्रथम स्थान पर दो रचनाकारों का चयन हुआ है और द्वितीय स्थान पर भी समान अंक पाने के कारण दो रचनाकारों का चयन हुआ है ।
रिपु और शोभना को प्रथम
चुभन कहानी के लेखक रमेश कुमार ‘रिपु’ रीवा तथा स्टूल छतरी और दर्द की गोली कहानी की लेखिका शोभना श्याम गौतमबुद्ध नगर को प्रथम स्थान मिला। किरदार जिंदा है कहानी की लेखिका लता अग्रवाल भोपाल और डस्टबिन कहानी की लेखिका वंदना पाण्डेय कानपुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। लेखिका कुसुम रानी नैथानी देहरादून की अपनों की कैद कहानी तीसरे स्थान पर रही।
प्रोत्साहन सम्मान
इसके अतिरिक्त प्रोत्साहन सम्मान हेतु तीन कहानियां चयनित हुई हैं। खसूआ कहानी के लेखक कौशलेंद्र श्रीवास्तव नरसिंहपुर, शिकार कहानी के लेखक पूनम मनु मेरठ, कैंट तथा लालची औरत कहानी के लेखक अशोक व्यास भोपाल को प्रोत्साहन सम्मान हेतु चुना गया है।
समारोह 20 दिसम्बर को
मां धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान के आयोजक शोभनाथ शुक्ल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण के निर्णायक मण्डल के सम्मानित सदस्य वरिष्ठ आलोचक समीक्षक विनय दास बाराबंकी, कहानीकार संपादक अखिलेश श्रीवास्तव चमन लखनऊ और रायगढ़ छ.ग. के कहानीकार समीक्षक रमेश शर्मा के सहयोग का संस्था अभारी है। निर्णायक मंडल के सम्माानित सदस्यों ने समय पर परिणाम दिया। पुरस्कृत रचनाकारों पर केन्द्रित समारोह 20 दिसम्बर 2024 को सुलतानपुर में आयोजित है।