
Deputy CMS vehicle does not get caught in jam ,200 house of amhiya marg will be dropped
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा (ब्यूरो)। रीवा शहर में वीआईपी मार्ग अमहिया है। सिरमौर चौराहे से लेकर अस्पताल चौराहा तक यह मार्ग सबसे अधिक व्यस्त रहता है। गोस्वामी नर्सिग होम के आगे धीरे-धीरे यह मार्ग सकरा हो जाता है। इस मार्ग में अब काम्प्लेक्स भी बनने लगे हैं।इस मार्ग में दो अस्पताल है। एम्बुलेंस सबसे अधिक इसी मार्ग में कछुआ की तरह चलती है। यह मार्ग सबसे अधिक जाम भी लगता है। चूंकि अमहिया में डिप्टी CM का घर है। उनकी गाड़ी निकलने पर जाम लग जाता है। जाम से मुक्ति के लिए इस मार्ग में दो सौ से अधिक मकान और दुकान गिराए जाएंगे। नगर निगम ने चिन्हित कर नोटिस दे दिया है। अतिक्रमण के तहत गिराये जाएंगे। इसके बाद खन्ना चौराहे से जयस्तंभ चौक तक मकान गिराए जाएंगे।
जल्द तोड़े जाएंगे अतिक्रमण
अमहिया मार्ग और खन्ना चैराहे से जयस्तंभ चौक तक मकान हटाए जाना है। इसके बाद फोर्ट रोड में कार्रवाई होगी। बहरहाल नगर निगम ने अमहिया मार्ग को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए तैयारी कर लिया है।दो सौ से अधिक मकान और दुकान चिन्हित कर लिये गए हैं।नोटिस भी दे दिया गया है। पन्द्रह मीटर की रोड बननी है। अभी इस मार्ग में सात मीटर की ही रोड है।
मास्टर प्लान के तहत काम
रीवा का मास्टर प्लान बदलता रहा है। वैसे रीवा में मास्टर प्लान के तहत कभी काम नहीं हुआ है। लेकिन अमहिया मार्ग रीवा को मास्टर प्लान में शामिल किया गया है। इस मार्ग पर कईयों ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिससे सड़क सिकुड़ गयी है। अमहिया मोड़ से पहले यह सड़क गली हो गयी है। जिला प्रशासन और निगम प्रशासन ने मास्टर प्लान के तहत शहर में काम करने का मन बनाया है। नगर निगम और प्रशासन की टीम ने मिलकर सर्वे किया और अतिक्रमण चिन्हित किए। अब नोटिस जारी कर जवाब मांगे गए हैं।
तीन हिस्सों में चौड़ीकरण
अमहिया मार्ग इस समय मात्र 7 से 8 मीटर चौड़ा
है। इसे अब तीन हिस्सों में चौड़ा किया जाएगा-
- सिरमौर चौराहा से अमहिया नाला तक: सड़क चौड़ाई होगी 18 मीटर
- अमहिया नाला से गल्ला मंडी गुरुद्वारा तक: सड़क चौड़ाई होगी 15 मीटर
- गल्ला मंडी से अस्पताल चौराहा तक: सड़क चौड़ाई होगी 18 मीटर
इसी के अनुसार मकान और दुकानें हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
एम्बुलेंस जाम में फंसते हैं
नगर निगम आयुक्त डाॅ सौरभ संजय सोनवडे ने का कहना है कि अमहिया मार्ग रीवा की सबसे व्यस्त सड़क है। यहां मेडिकल कालेज, संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल हैं। एम्बुलेंस का आना-जाना लगातार होता है लेकिन जाम के कारण कई बार मरीज और डाॅक्टर समय पर नहीं पहुंच पाते। सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और अस्पताल लोग आसानी से पहुंच सकेंगे।