
Department of three ministers distributed in chhattisgarh
राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल में तीन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ मंत्रियों में विभाग का बंटवारा कर दिया गया है। लखनलाल देवांगन को आबकारी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले यह विभाग सीएम साय के पास था। वहीं तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है। राष्ट्रमत ने कल खबर प्रकाशित किया था सीजी में तीन एमएलए मंत्री बन सकते हैं। जिन तीन नामों का उल्लेख किया था वही मंत्री बनाए गए।
राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संभालेंगे। वहीं खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास सौंपा गया है।बता दें कि साय कैबिनेट में तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले तीन मंत्रियों में से राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब पूर्व कांग्रेसी रह चुके हैं।
मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया
कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के मुताबिक भाजपा ने सीनियर विधायकों को दरकिनार कर दिया है। मंत्रिमंडल में शामिल न कर उन्हें मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया और नए विधायकों को कैबिनेट में जगह दी गई है।