
Death due to bike rider hitting atree
कटंगी। कटंगी सिवनी सड़क मार्ग पर स्थित खिड़कीघाट पर सड़क के किनारे पेड़ से बाइक टकराने से बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर कर दिया गया।
दूसरा बाइक सवारघायल
वार्ड क्रमांक 8 निवासी सुनील पिता चंद्रभान सिंह चैहान उम्र 40 वर्ष एवं वार्ड क्रमांक 7 निवासी राजेश पिता तेजलाल टेकाम उम्र 23 वर्ष किसी काम से सिवनी जिले के ग्राम गंगेरूआ गए हुए थे।गंगेरूआ से लौटते वक्त बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर हादसे का शिकार हो गए। जिससे 40 वर्षीय सुनील चैहान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।वहीं इस सड़क दुर्घटना से दूसरा बाइक सवार राजेश टेकाम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सुनील के शव को संजीवनी 108 वाहन से लाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजेश टेकाम का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।