
Countless mistakes in measles
रीवा। जिले में खसरों में भारी त्रुटियां है। करीब आठ लाख से ज्यादा नक्शे लिंक नहीं किये गए हैं। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने 15 दिसम्बर तक का समय दिया है। इस अवधि में सभी नक्शें लिंक हो जाने चाहिए। जिले में राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। राजस्व विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है निर्धारित समय में खसरों की बेशुमार गलतियों को सुधारना।
सुधार का काम तेजी से
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा जिले में खसरों में गलतियां बहुत है। जिन्हें सुधारने के लिए विभाग के कर्मचाािरयों को कहा गया है। 15 दिसम्बर तक नक्शे लिंक कर दिये जाएंगे।राजस्व अभियान के तहत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन अभिलेखों में सुधार और नक्शा तरमीम के प्रकरणों का निराकरण का काम तेजी से चल रहा है।
समस्याओं का तत्काल निराकरण
एसडीएम वैशाली जैन ने बताया कि अभियान के लिए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ति, पीएम किसान, ई.केवाईसी समेत विभिन्न काम शासन ने चिन्हित किए गए हैं। ताकि किसान को दर दर ना भटकना पड़े। किसान भाइयों की समस्याओं का तत्काल निराकरण हो जाए। इसलिए शासन ने इस अभियान की शुरुआत की है। राजस्व अभियान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,स्वामित्व योजना और अन्य राजस्व कार्यों के प्रकरणों का भी निराकरण जारी है। अभियान के दौरान कलेक्टर,अपर कलेक्टर और राजस्व अधिकारी राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण कर रहे हैं।
साढ़े तीन लाख खसरे सुधरे
पिछली बार भी राजस्व अभियान चलाया गया था। जिसमें साढ़े तीन लाख खसरों की त्रुटियों का दुरस्त किया गया था। अभीें 8 लाख से ज्यादा अनलिंक नक्शे और खसरों में त्रुटि है। नक्शे की तरमीम करने का अभियान लगातार जारी है। पटवारी ऐसे सभी लोगों के प्रस्ताव अपने अपने हल्के में जाकर तैयार कर रहे हैं। अभियान के दौरान भू स्वामी के खसरे नम्बर से आधार नंबर की सीडिंग कराई जा रही है। किसान पोर्टल पर खुद भी आधार सीडिंग कर सकते हैं। जिसका सत्यापन पटवारी से कर रहे हैं। देखना है कि राजस्व विभाग अपने लक्ष्य को पूरा कर पाता है कि नहीं।