
Congress manch broken 7 injured before demonstration in bhopal
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने इकट्ठा हुई। रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का मंच टूट गया। जानकारी के मुताबिक 7 से ज्यादा कांग्रसी घायल हुए हैं। घायलों में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी है।
कांग्रेस के बड़े नेता भी होंगे शामिल
इस प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया कि इस बार कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की लाठियों, डंडों और पानी की बौछारों से नहीं डरेंगे। उन्होंने कहा, हम किसानों से वादाखिलाफी करने वाली सरकार को घेरने के लिए विधानसभा जाएंगे।
कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट
- सुबह से ही बंद सड़क- रंगमहल चौराहे से रोशनपुरा चौराहा जाने वाला मार्ग आज सुबह से ही बंद है।
- रोड पर बना मंच- कांग्रेस नेताओं की सभा के लिए मंच सड़क पर ही बनाया गया है।
- सुरक्षा के कड़े इंतजाम- विधानसभा घेराव को देखते हुए पुलिस ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी है।
- पूरी तैयारी में पुलिस बल- वाटर कैनन, टियर स्मोक गैस और अन्य सुरक्षा संसाधनों के साथ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।