
Come on rewa again plant corruption,thre is no place for 6 lakh plants
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। जिला प्रशासन ने हरियाली महोत्सव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रीवा में साढ़े छह लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी जगह कहां है पौधे लगाने की। कलेक्टर प्रतिभा पाल का कहना है रीवा में डेढ़ लाख पौधे लगेंगे। सांसद जर्नादन मिश्रा के प्रयासों से एक लाख मुनगा के पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग तीन लाख 50 हजार पौधे लगा रहा है। स्वयं सेवी संस्था 25 हजार पेड़ दान कर रही है।25 हजार पेड़ लगेंगे कहां। और पिछले 19 साल से जो पौधे लगाए जा रहे हैं, वो जंगल कहां हैं।वन विभाग,नगर निगम और जिला प्रशासन को रीवा वालों को दिखाना चाहिए।
आइये भ्रष्टाचार का पौधा लगाएं
रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल दावा कर रही हैं कि डेढ़ लाख जो पौधे लगाए जाएंगे उनकी देख रेख की जाएगी। मगर करेगा कौन? उसके लिए क्या अलग से बजट की व्यवस्था की गयी है। रीवा में 15 जून से 15 सितम्बर तक पौधे लगेंगे वो कितने लाख के होंगे। लगाते तक कितने बचेंगे।
छह लाख पौधे लगेंगे
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में विभिन्न संगठनों व आमजनों ने पेंड दान किये हैं। जिन्हें निर्दिष्ट स्थलों में रोपा जा रहा है। जितने पेड़ लगाये जायेंगे उनकी सुरक्षा भी की जायेगी। ग्रामीण क्षेत्र में कम्यूनिटी एवं व्यक्तिगत तौर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। सांसद जनार्दन मिश्रा के प्रयासों से मुनगा के एक लाख पौधे लगाये जा रहे हैं। वन विभाग भी 3 लाख 50 हजार पौधे लगा रहा है। आयुक्त नगर निगम डाॅ सौरभ सोनवणे ने बताया कि शहर में डेढ़ लाख पौधों के रोपण किया जा रहा है। जिसमें स्वयंसेवी संस्था, शैक्षणिक संस्थान, व्यापारी संघएउद्योगपति तथा अन्य लोग भी 25 हजार पेड़ दान कर चुके हैं।
उन पौधों की सुरक्षा क्यों नहीं हुई
वृक्षारोपण कर दो वर्ष तक नगर निगम इनकी सुरक्षा करेगा। सवाल यह है कि पिछले 19 साल में जो पौधे नगर निगम,वन विभाग ने लगाए वो कहां जिंदा हैं? उनकी सुरक्षा क्योें नहीं की गयी। रीवा शहर में कनेर के पौधे लगे थे,वो कहां गए? मुनगा के एक लाख पौधे से रीवा में मुनगा ही मुनगा अगले साल तक दिखने लगेगा। यह तो होगा नहीं,चलो रीवा में भ्रष्टाचार का पौधा लगाए,पौधा लगाने की जगह बची नहीं। कंक्रीट के जंगल में।