

एक करोड़ का इनामी नक्सली मारा गया
झारखंड के बोकारो में CRPF ने राज्य पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है। कोबरा कमांडो ने एनकाउंटर में 8 नक्सली ढेर कर दिए हैं। इनमें 1 करोड़ का इनामी विवेक भी शामिल है। यह मुठभेड़ जिले में लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सघन जांच अभियान भी शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा बलों की टीम की अगुवाई कोयला क्षेत्र के डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा, एसपी मनोज स्वर्गियारी समेत अन्य अधिकारी कर रहे हैं।
दो सौ अधिक कमांडो सक्रिय
अधिकारियों के मुताबिक 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने अभियान चलाया है। इस अभियान में छह नक्सली मारे गए। इनके पास से दो इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) और एक पिस्तौल जब्त की गई। ग्रामीणों के मुताबिक तड़के से पूरे इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
नक्सलियों की बढ़ सकती है संख्या
मुठभेड़ अभी जारी है इसलिए संभवतः मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। जंगल में कोबरा के जवान गश्त करने गए थे। तभी गोलाबारी शुरू हो गई। बता दें कि कोबरा जवानसीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई है। नक्सलियों के खिलाफ जारी कार्रवाई में इस यूनिट ने कई सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
एक जवान की हुई थी मौत
झारखंड के चाईबासा में 12 अप्रैल को आईईडी ब्लास्ट में झारांड जगुवार फोर्स एक जवान की मौत हुई थी। इससे पहले झारखंड के जरायकेला में एंटी नक्सल अभियान के दौरान सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए थे। यह घटना जरायकेला थाना क्षेत्र में हुई थी। घायल जवानों ने हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट का रांची के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।