
CMO disha where disoroportionate assets
बालाघाट (ब्यूरो)। वारासिवनी CMO दिशा डेहरिया के खिलाफ गोपनीय शिकायत पर जबलपुर EOWकी टीम ने छापा मारा। टीम ने एक साथ उनके तीनों ठिकानें वारासिवनी, सिवनी और छिंदवाड़ा में दबिश दिया। छापे में आय से अधिक संपत्ति होने का दावा EOW ने किया है।
छिंदवाड़ा में अहम जानकारी
EOW की एक टीम सबसे पहले छिंदवाड़ा तो दूसरी टीम वारासिवनी पहुंची थीं। लेकिन दिशा डहरिया बालाघाट वारासिवनी में मौजूद नहीं थी।छापे में ढाई करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्तियां मिली है। अभी जांच कार्यवाही चल रही है। उसके बाद EOW की टीम सीधे सिवनी पहुंची और CMO दिशा डेहरिया को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू की। जहाँ पूरी कार्यवाही में जबलपुर EOW की टीम ने तीनों ठिकानो में कागजी दस्तावेज व बैंक खाता की जानकारी खंगाली। लेकिन प्राथमिकी जाँच मे उन्हें बालाघाट व सिवनी में कुछ नहीं मिला। परंतु छिंदवाड़ा में कई अहम जानकारी निकली।
दिशा के तीनों ठिकानों पर कार्यवाही
CMO दिशा डहेरिया को बालाघाट की वारासिवनी नगरपालिका के साथ साथ सिवनी नगरपालिका का भी अतिरिक्त प्रभार है और छिंदवाड़ा मे उनका गृह निवास है। जिसके चलते तीनों ठिकानों में जाँच कार्यवाही की गई। जहाँ करीब 09 घंटे तक EOW टीम जाँच करती रही। जहां आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर दिशा डहेरिया के आवास व ऑफिस में छानबीन की गई। बालाघाट पहुंचे जबलपुर EOW डीएसपी ए.पी. सिंह ने बताया कि जाँच मे जो दस्तावेज मिले है,उनके सत्यापन की जाँच की जा रही है। उसके बाद ही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वही CMO दिशा डेहरिया ने कहा कि मैं अपने सिवनी आवास में आराम कर रही थीं। एक अज्ञात शिकायत पर सुबह 07 बजे टीम पहुंची थीं। जाँच दल की कार्यवाही का हम स्वागत करते हैं। इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है।
ढाई करोड़ की संपत्ति मिली
EOW की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि CMO दिशा डेहरिया नगर पालिका वारासिवनी और प्रभारी सीएमओ जिला सिवनी पर लोकसेवक होते हुये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। शिकायत भी हुई है। जिसके बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर ने छापे की कार्यवाही की। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति 220 प्रतिशत अधिक पाई जाने सेअपराध कमांक 15/25 धारा 13 (1) बी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 संशोधित अधिनियम.2018 के अंतर्गत लोकसेवक दिशा डेहरिया के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जहां कार्यवाही के दौरान आरोपी एवं उसके परिवारजनों के नाम से संपत्तियों की जानकारी प्राप्त हुई। जिसमें 04 मकान और दुकान मिले। एमआईजी कालोनी छिंदवाड़ा में करीब 1500 वर्गफीट और करीब 3000 वर्गफीट का मकान। मेन रोड़ नागपुर, जिला छिंदवाड़ा में एक दुकान तथा दूसरी दुकान जेकेजीन्स शाॅप एमआईजी कालोनी छिंदवाड़ा में पाई गई। इसके अलावा कुल 05 वाहन, जिसमें 02 चैपहिया वाहन इको स्पोर्ट्स, केटा कार तथा 03 दोपहिया वाहन भी पाये गये। साथ ही अन्य घरेलू सामान एवं दुकान का सामान, नगद,सोने.चांदी के जेवर। कुल कीमती लगभग 30 लाख रुपए के पाये गये। जहां उक्त तीनों स्थानों पर सर्च कार्यवाही में आभूषण, मकान, दस्तावेज, बैंक खाते इत्यादि से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा रही है। सर्च कार्यवाही के दौरान प्राप्त जानकारी, दस्तावेज के विश्लेषण पर लगभग 2.5 करोड़ रुपए मूल्य की अनुपातहीन संपत्ति का अनुमान है। बहरहाल अभी भी सर्च कार्यवाही जारी है।