
clasrove with leopard ,beaten up with an elderly pol
राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। बिरसा वन परिक्षेत्र के तहत ग्राम कोरका में 22 जूलाई की शाम 70 वर्षीय किसान बैगा सोनेलाल पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। बैगा सोने लाल ने पास रखे डंडे से तेंदुआ को मारा। डंडे की मार से तेंदुआ घबराकर भाग गया। घायल बैगा सोनेलाल का उपचार बिरसा स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा हैं।
नगद सहायता राशि दी
डिप्टी रेंजर विनय धुर्वे ने बताया कि मछुरदा सर्किल के ग्राम कोरका निवासी वृद्ध सोनेलाल मेरावी अपने खेत में शाम करीब 6 बजे कार्य कर रहा था। तभी पीछे से एक तेंदुआ ने सोनेलाल पर हमला कर दिया। बाये हाथ एवं पैर में काट कर जख्मी कर दिया। वृद्ध ने हिम्मत एवं साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से भिड़ गया। साथ में रखी लाठी से तेंदुए पर कई डंडे मारे। जिससे तेंदुआ भाग गया।घायल सोनेलाल किसी तरह खेत से घर पहुंचा। जिसकी सूचना वन विभाग को दिया गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तुरंत सोनेलाल को उपचार हेतु बिरसा स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। वन परिक्षेत्र अधिकारी सौरभ शरणागत एवं डिप्टी रेंजर विनय धुर्वे ने एक हजार रूपये नगद तत्काल सहायता राशि दी।