
Chife minister hemant soren kept home and pwd
झारखंड ।(रश्मि शर्मा) । हेमंत सोरेन ने अपने सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पास सबसे ज्यादा 5 विभाग रखे हैं।इनमें गृह पथ निर्माणए निगरानी और भवन निर्माण प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री के पास उन विभागों की भी जिम्मेदारी रहेगी। जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है।
महिला कल्याण किसी को नहीं
हेमंत कैबिनेट में महिला कल्याण विभाग किसी को आवंटित नहीं किया गया है। कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर को भी 4 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।दीपिका पांडेय सुदिव्य सोनू और इरफान अंसारी को 3-3 विभाग मिले हैं। हफीजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद, चमरा लिंडा,रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ और संजय प्रसाद यादव को 2-2 विभाग दिए गए हैं।कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की को एक विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विभागों का बंटवारा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों की शपथ के 26 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर 2 बजे विभागों का बंटवारा कर दिया। विभागों के बंटवारा में लेट होने का कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की कथित चिट्ठी को बताया जा रहा है। सीएम ने अपने पास, गृह, कार्मिक प्रशासनिक सुधर के साथ-साथ पथ और भवन निर्माण मंत्रालय अपने पास रहा है। वहीं, कांग्रेस कोटे से मंत्री बने राधा कृष्ण किशोर को वित्त, वाणिज्य आदि विभाग दिया गया है। पिछली बार भी कांग्रेस के पास ही वित्त विभाग था।
कांग्रेस से दो पुराने और दो नए को मौका
कांग्रेस कोटे से जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, छत्तरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर और मांडर से विधायक शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री बनी हैं। इरफान अंसारी हेमंत सोरेन की पिछली कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्री थे। जबकि, दीपिका पांडे सिंह कृषि मंत्री थीं। पार्टी ने राधाकृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा को पहली बार मंत्री बनाया है।
यादव वोट बैंक को साधने का प्रयास
झारखंड सरकार में राजद ने अपने यादव वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। पार्टी ने अपने कोटा से गोड्डा विधायक संजय यादव को मंत्री बनाया है। वह लालू यादव के काफी भरोसेमंद हैं। बिहार चुनाव को देखते हुए संजय यादव का मंत्री बनना राजद के लिए फायदेमंद है। यादव 15 साल बाद चुनाव जीते हैं। इससे पहले वह 2009 में गोड्डा से राजद के टिकट पर ही जीते थे। अभी पार्टी के प्रदेश महासचिव हैं। वहीं, पार्टी ने तीन नए चेहरों गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गोमिया से विधायक योगेंद्र प्रसाद और बिशुनपुर से विधायक चमरा लिंडा को मौका दिया है। योगेंद्र कुर्मी/महतो समाज से आते हैं और हेमंत सोरेन के काफी करीब हैं। वहीं, सुदिव्य दो बार से गिरिडीह से चुनाव जीत रहे हैं। वह हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं।