
BHUPESH BAGHEL
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज’ ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में दक्षिण विधान सभा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दस महीने में बीजेपी सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया है। बस्तर से लेकर सरगुजा और राजधानी रायपुर तक अपराध की एक जैसी तस्वीर है।
सरकार की लापरवाही
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रायपुर में दिन दहाड़े गोली चलती है और बलौदाबाजार में कलेक्टर और एसपी आफिस जला दिये गये। कलेक्टर और एस.पी दरवाजे के पीछे से भाग जाते है। कवर्धा के लोहारीडीह में तीन साहू समाज के लोगों की हत्या हो जाती है। एक को फांसी में टांगकर मार दिया जाता है। उनकी बेटी कहती है कि यह हत्या है और सरकार कहती आत्महत्या है। यह घटना सरकार की लापरवाही को उजागर करती है।
आपका वोट अपराध के खिलाफ
सूरजपुर में जिला बदर व्यक्ति दिन दहाड़े हत्या करके चला जाता है। बलरामपुर में पुलिस की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो जाती ह।ै और कह रहे थे कि बाथरूम में फांसी लगा लिया। ऐसी हो ही नही सकता। पुलिस प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। सरगुजा में दिन दहाड़े लूट हो जाता है। और मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर में गोली चलती है। प्रदेश का सबसे बड़ा जेल रायपुर सेन्ट्रल जेल के पास गोली चलती है। प्रदेश में कानून का यह हाल है। दीपावली के 5 दिन के अंदर 9 हत्या हो जाती है। बस्तर से पढ़ने आये छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी जाती है। रायपुर सुरक्षित नही है।रायपुर अपराध का गढ़ बन चुका है। सबसे जरूरी यह है कि अपराध को रोकना है। आपका एक-एक वोट अपराध के खिलाफ होगा।
सरकार और प्रत्याशी एक जैसे
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल’ ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि यह उपचुनाव बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के कारण हो रहा है। बृजमोहन अग्रवाल को सांसद बना के केन्द्र में भेज दिया गया। दक्षिण विधानसभा की सीट खाली होने स उपचुनाव हो रहा है। एक ऐसे व्यक्ति को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है जो सांसद थे तब भी एक भी पैसा का काम नहीं किये। वे महापौर थे तब भी कोई उपलब्धि नहीं हुई। जो हाल प्रत्याशी के है, वैसी ही हाल अभी सरकार के भी है।
कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद हो गयी
विष्णुदेव सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में जितना भी योजनाए शुरू की थी वो सब बंद कर रहे है। किये थे उन सभी योजनाओं को बंद कर रहे है। बिजली बिल माफी योजना के लाभ मिल रहा था वह बंद हो गयाए हाट बाजार क्लिनिक योजना जिसमें दवाइयां मुफ्त में दिया जाता था, उसको बंद कर दिया गया। राजीव युवा मितान के माध्यम से 50 रुपए में घर पहुंच सेवा मिल रहा था। 13 प्रकार के जैसे राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र जैसे अनेको काम को भाजपा की सरकार ने बंद करवा दिया। जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से नगर निगम में एक भी पैसा विकास के लिये नहीं दिये है। चाहे रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग भिलाई, महासमुंद हो कोई भी जगह विकास कार्य के लिये भाजपा के सरकार ने एक भी पैसा नहीं दिया।
यह चुनाव कांटे की टक्कर का
’दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी आकाश शर्मा’ ने कहा कि यह चुनाव दो व्यक्ति के बीच का है। एक 65 साल के ऐसे व्यक्ति जो तीन बार महापौर और एक बार सांसद रहे है और हमेशा निष्क्रिय रहे है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने मुझ जैसे युवा नेता पर भरोसा जताया है। 13 तारीख को शाम 5 बजे आप सभी मेरा साथ दीजिए। उसके बाद मैं हमेशा आपका साथ दूंगा। यह चुनाव कांटे की टक्कर का चुनाव है।चुनाव अब बराबरी पर आ चुका है। भाजपा जनता को बरगलाने का काम कर रही है, लेकिन जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी निष्क्रिय हैं। जनता बदलाव का मन बना चुकी है।