
Central government announces padam awards
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी है। देश के कई नायकों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉक्टर नीरजा भटला, भीम सिंह भावेश, पी दत्ताचनमूर्ति और एल हंगथिंग को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। डॉक्टर नीरजा भटला दिल्ली की एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। वे सर्वाइकल कैंसर की पहचान, रोकथाम और इलाज में माहिर हैं। उन्हें उनके इसी काम के लिए पद्म श्री मिल रहा है।
मुसहर समुदाय के उत्थान के लिए
भीम सिंह भावेश भोजपुर के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। पिछले 22 सालों से वे ‘नई आशा’ नाम के अपने संगठन के जरिए मुसहर समुदाय के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। मुसहर समुदाय, समाज के सबसे हाशिये पर रहने वाले समूहों में से एक है। इसके लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
गोकुल चंद्र दास को पद्मश्री
लिस्ट में कई गुमनाम नाम हैं। कुवैत की योगा ट्रेनर और ब्राजील के मैकेनिकल इंजीनियर से हिंदू आध्यात्मिक और वेदांत गुरु बने जोनास मासेटी का भी शामिल हैं। गोवा की 100 साल की लीबिया लोबो सरदेसाई के अलावा पश्चिम बंगाल के 57 साल के गोकुल चंद्र दास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। गोकुल ने 150 महिलाओं को ढाक बजाने की ट्रेनिंग दी।राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला, सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भावेश ,दक्षिण भारतीय संगीतकार पी. दत्चनमूर्ति, नगालैंड के फल किसान एल. हैंगथिंग को भी अवॉर्ड दिया गया।
पी दत्ताचनमूर्ति एक वाद्य यंत्र विशेषज्ञ हैं। वे थाविल बजाते हैं, जो दक्षिण भारतीय संगीत और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण वाद्य यंत्र है। उन्हें इस क्षेत्र में 5 दशकों से भी ज़्यादा का अनुभव है। एल हंगथिंग नागालैंड के नोकलक से एक फल किसान हैं। उन्हें गैर-देशी फलों की खेती में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। ये सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में अद्भुत काम कर रहे हैं। इनके काम से समाज को बहुत फायदा हुआ है। पद्म पुरस्कारों से इनके काम को पहचान मिलेगा और लोग इनसे प्रेरणा ले सकेंगे।
- कुवैत की योग साधिका शेखा ए जे अल सबा और उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
- नगालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चनमूर्ति को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
- पद्मश्री से सम्मानित किये जाने वालों की सूची में गोवा की 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई और पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास का नाम भी शामिल।
- मध्यप्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली को पद्मश्री देने की घोषणा।
- जयपुर की मशहूर लोक गायिका बतूल बेगम को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- एल हैंगथिंग (नगालैंड)
- जुमदे योमगम गैमलिन (अरुणाचल प्रदेश)
- जोयनाचरण बाथरी (असम)
- विलास डांगरे (महाराष्ट्र)
- डॉ. नीरजा भाटला (दिल्ली)
- ह्यू गैंटज़र (उत्तराखंड)
- कोलीन गैंटज़र (उत्तराखंड)
- सुरेश सोनी (गुजरात)
- पंडीराम मंडावी (छत्तीसगढ़)
- हरिमन शर्मा (हिमाचल प्रदेश)
- पी दत्चानमूर्ति (पुडुचेरी)